Saturday , 5 September 2026
Breaking News

1 हजार 275 किलो मिलावटी मसालों का जखीरा किया बरामद

जयपुर: राज्य सरकार के शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा दल ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मिलावटी हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर की लगभग 1275 किलोग्राम मात्रा जब्त कर एक संगठित मिलावट नेटवर्क का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के मार्गदर्शन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मुरलीपुरा क्षेत्र में एक लोडिंग ऑटो को पकड़ा, जिसमें मसालों से भरे 11 कट्टे पाए गए।

 

Food safety team carried out major action in Jaipur

 

 

पूछताछ के आधार पर टीम कर्ती इंटरप्राइजेज नामक फर्म तक पहुंची, जहां निरीक्षण के दौरान कुल 29 कट्टों में लगभग 1275 किलो मिलावटी मसाले बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि इस व्यापारी के यहां से पूर्व में लिए गए नमूने भी अनसेफ घोषित किए जा चुके हैं। अब खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 64 के अंतर्गत रिपोर्ट प्राप्त होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मिलावटखोरी के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमित समीक्षा बैठकों में ऐसे व्यापारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, विशाल मित्तल, नरेंद्र शर्मा एवं पवन कुमार गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !