Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दादा-दादी को हुआ कोरोना तो सताने लगी पोते की चिंता, ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

कोरोना संक्रमण की वजह से हर राेज हजारों लोगों की जानें जा रही है। लोगों में खौफ इतना की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने पर लोग खुद ही अपनी जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा रविवार को राजस्थान के कोटा जिले में हुआ है। यहाँ पर कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। जान भी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि उन्हें डर था कि उनसे यह संक्रमण उनके पोते और बहू को फैल सकता है।

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग दंपति का शव

घटनास्थल पर मौजूद डिप्टी एसपी कोटा सिटी बीएस हिंगड ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की उन्हें आज दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक मृत बुजुर्ग दंपति के बारे में सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने घटनास्थल पर जाकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग दंपति के शवों को बरामद किया है। पुलिस जांच में यह पता चला कि बुजुर्ग दंपति कोरोना संक्रमित थे और उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनकी वजह से उनके परिवार के सदस्यों, खासकर उनके 18 वर्षीय पोते को कुछ न हो जाए।

for saving of life grandson from corona virus grandparents gave their life by jumping in front of train in kota rajasthan

 

आठ साल पहले एक हादसे में खो दिया इकलौते बेटे को:-

मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि हीरालाल बैरवा (75) और उनकी पत्नी शांतिबाई (70) अपने 18 वर्षीय पोते और बहू के साथ शहर के पुरोहित जी की टपरी इलाके में रहते थे। आठ साल पहले बुजुर्ग दंपति ने अपने इकलौते बेटे को एक हादसे में खो दिया था, उसके बाद से ही वह अन्य किसी भी सदस्यों को खोने के बारे में सोच कर डर जाते थे।

आइसोलेशन में थे दंपति

रेलवे कॉलोनी थाने के उपनिरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के गत 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उसके बाद से ही दोनों पृथक-वास में थे। दोनों ने रविवार की सुबह चंबल ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पर दिल्ली-मुंबई अप ट्रैक पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच:-

इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन इसके बावजूद उसकी जांच अभी जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !