Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

वन विभाग ने टीओएफआर योजना के तहत 9 लाख 50 हजार पौधे किए तैयार

कार्यालय उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर वनमण्डल के अधीन राजस्थान में “ट्री आउटसाइड फोरेस्ट इन राजस्थान” (टीओएफआर) योजना के तहत जिले में नर्सरीवार 9 लाख 50 हजार पौधे जिले की 10 पौधशालाओं में तैयार तैयार किए गए है। वन विभाग की 10 पौधशालाओं में 6 माह के 3 लाख 80 हजार एवं 12 माह के 5 लाख 70 हजार पौधे तैयार है। उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आलमपुर में 2 लाख 65 हजार पौधे, चौथ का बरवाड़ा में 70 हजार एवं भगवतगढ़ में 60 हजार पौधें तैयार किए गए है। इसी प्रकार बौंली में 85 हजार, मलारना में 70 हजार एवं कुशलपुरा में 45 हजार पौधे तथा गंगापुर सिटी में 1 लाख 80 हजार, सिंथौली में 70 हजार, टटवाड़ा में 35 हजार एवं अमरगढ़ में 70 हजार पौधे तैयार किए गए है।

 

Forest department prepared 9 lakh 50 thousand saplings under TOFR scheme in sawai madhopur

 

उप वन संरक्षक ने बताया कि जिले में नर्सरीवार उपलब्ध पौधों की संख्या अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजकीय विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा निर्धारित लक्ष्य योजना के प्रबंधन एवं मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को हरा-भरा, स्वच्छ, स्वस्थ एवं खुशहाल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना का सफल क्रियान्वयन के लिए फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधे वन विभाग की नर्सरियों से सशुल्क प्राप्त कर वन क्षेत्रों से बाहर रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौध वितरण 1 जुलाई से प्रारम्भ कर दिया गया है। इच्छुक सभी कार्य दिवसों एवं कार्यालय समय में व्यक्तिशः जाकर नक़द भुगतान कर फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधे प्राप्त कर सकते है।

 

यह पौधे है उपलब्ध:- उप वन संरक्षक ने बताया कि पौध प्रजातियों में मुख्यतः नीम, शीशम, रोहिडा, चुरैल, सिरस, कनेर, सेंजना, गुलमोहर, करंज, अमरूद, पीपल, बड, पपीता, इमली, खजूर, बोगनवेल, बास, बिल्वपत्र, अर्जुन, अनार, बेर, अमलताश, पेल्टाफार्म, कचनार, गूलर, पलास, नींबू आदि उपलब्ध होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !