Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण ने बामनवास से चुनाव लड़ने की ठोकी ताल

(राजेश शर्मा) पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने आज शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए घोषणा की कि वे बामनवास विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग और भावना को देखते हुए इस बार बामनवास से विधायक का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यहाँ आए केंद्रीय पर्यवेक्षक को टिकट के लिए अपना आवेदन भी दे दिया है। मीना की इस घोषणा के पत्रकारों के सवालों के जवाब में केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि वर्तमान विधायकों के टिकिट नहीं कट सकते। पर्यवेक्षक ने कहा की कांग्रेस हाई कमान ने मुझे यहां पर्यवेक्षक बना कर भेजा है।

 

Former Union Minister Namonorayan meena has decided to contest from Bamanwas constituency

 

मेरे पास 8 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। आज सवाई माधोपुर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें सबको मिलकर सरकार की नीतियों और जनहित के जो कार्य सरकार ने किए हैं, उनको घर – घर जाकर लोगों को बताना है और पुनः राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प दिलवाना है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा की उनसे आज जिले के कार्यकर्ता ग्रुप में और अलग – अलग मिले थे। मैंने सभी से सरकार के काम काज और विधायकों की क्या स्थिति है, के बारे में विस्तार से जानकारी ली है।

 

 

उन्होंने कहा की उन्हें जो फीडबैक मिला है, वे हाईकमान को अपनी रिपोर्ट में सारी जानकारी देंगे। इस बीच जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह गुर्जर ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की पुनः वापसी हो, इस सोच के साथ जिले का दौरा कर ब्लाॅक और मंडल स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। उसी कड़ी में आज यहां भी जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था।

 

 

 

 

विश्वशनीय सूत्रों से जो जानकारी मिली है और सर्किट हाउस के गलियारे में जो चर्चा थी उसमे सामने आया की अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाई माधोपुर विधायक की जमकर शिकायतें की ओर किसी नए चहरे को टिकट देने की मांग की। पर्यवेक्षक से मिले अधिकांश लोगों ने विधायक पर वास्तविक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने बोला बताया की अल्पसंख्यक और भी जिले में कर्मठ कार्यकर्ता है उन्हे भी टिकट दिया जा सकता है। कुछ लोगों ने डाॅक्टर मुमताज के लिए ही सीधी टिकट की मांग कर दी।

 

 

जबकी कुछ वरिष्ठ लोगों ने किसी भी मीना समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की बताई। हालांकि केंद्रीय पर्यवेक्षक ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि किस का टिकट कटेगा और किस को मिलेगा पर पहले नमोनारायण मीणा ने खुद बामनवास से टिकट मांगने की घोषणा कर दी और कांग्रेसियों ने सवाई माधोपुर विधायक की शिकायतें करने की घटना से ये लगता है कि गंगापुर सिटी को छोड़ जिले के तीन टिकट इस बार बदल सकते हैं, पर ये चर्चा भी दम रखती है, की सारे टिकट बदल सकते हैं पर सवाई माधोपुर के टिकट में किसी सूरत में बदलाव संभव नहीं है। ये तो वक्त ही बताएगा कौन कहाँ से अपना भाग्य आजमाएगा?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !