Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में आज मिला 1 नया कोरोना पॉजिटिव

जिले में आज गुरूवार को कोरोना जांच के लिए गये 120 सैंपलों में से केवल 1 सैंपल पॉजिटिव दर्ज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि गुरूवार को दो पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव भी हुए अब जिले में मात्र 10 एक्टिव कोरोना केस बचे है। इन 10 एक्टिव केस में से केवल एक जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 9 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर में 4, सवाई माधोपुर 2, खंडार 2 और बौंली में 2 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास कोरोना से मुक्त हो चुका है। 1 जून से 17 जून तक की अवधि में जहां जिले में मात्र 35 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके लगभग 6 गुना 206 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गए। इस अवधि में कुल 2935 सैंपलों की जांच में केवल 1.2 प्रतिशत पॉजिटिव मिले। मई माह में जिले में कोरोना से 30 लोगों की मृत्यु हुई राहत की बात ये रही है जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि हमारा जिला पूर्व में भी कोरोनामुक्त होकर पुनः संक्रमण की लहर का सामना कर चुका है अब पूर्ण सावधानी बररते हुए कोरोना का प्रसार शून्य करना है।

Found 1 in the district today new corona positive

इसके लिये सभी पात्र अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाये लॉकडाउन की ढील का लाभ अपनी आजीविका और अन्य महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही उठाये बेवजह भीड़भाड़ में न जायें मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रैल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लड़ने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 47866 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया उन्हें कोरोना जांच के लिए परामर्श दिया गया उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। कलेक्टर ने आमजन से लगातार अनुशासन दिखाते हुए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर करने, गाइड लाइन की पालना करने, मास्क लगाने और दो गज की दूरी की पालना करने सहित बारी आने पर वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया है, जिससे जिला कोरोना मुक्त हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !