Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

नोएडा की कंपनी के खिलाफ 1 लाख 92 हजार की ठगी का मामला दर्ज

सवाई माधोपुर की आल इन वन वेस्ट रिसायकल फर्म के साथ नोएडा की सैंटली सोनने इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए सवाई माधोपुर शहर निवासी इमरान खान ने सैंटली सोनने इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर शिवा शिवहरे, सप्लायर अनुराग अंगरिया एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी के तहत इस्तगासा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित इमरान ने इससे पूर्व कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और एक परिवाद जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया था।

 

 

Fraud Case registered against Noida company Saintley Sonne India Pvt Ltd in Sawai Madhopur

 

लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने यह इस्तगासा पेश किया है। इमरान ने इस्तगासा में बताया कि सैंटली सोनने इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑक्सीनीर ब्रांड के अंतर्गत फिल्टर जल को प्लास्टिक बोटल में पैक कर मार्केट में बेचती है। उसने डीलरशिप के लिए मई 2021 में 11 हजार रुपये टोकन राशि जमा कारवाई और एक डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट कम्पनी व इमरान की फर्म के बीच निष्पादित हुआ। जिसमें कंपनी ने अपने उत्पाद ऑक्सीनीर जल की शर्तें एवं रेट लिस्ट उपलब्ध करवाई। जिसमें तय शर्तों में एक शर्त यह भी थी की कम्पनी द्वारा पेमेंट प्राप्ति के 15 दिन के अंदर उत्पाद को किसी भी हाल में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

 

 

 

पहली बार जब उसने ऑक्सीनीर मंगवाया तो कंपनी द्वारा उसे उपलब्ध करवा दिया गया। लेकिन दूसरी बार ऑर्डर का लिए 1 लाख 92 हजार रुपए सितंबर में ऑनलाइन कम्पनी के खाते में जमा करवाने के बावजूद कम्पनी ने आज तक सप्लाई नहीं दी। इमरान द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार, कम्पनी की डायरेक्टर शिवा शिवहरे और कम्पनी के सप्लायर अनुराग अंगरिया से कई बार संपर्क कर निवेदन किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि अनुराग अंगरिया ने कहा कि कोई सप्लाई नहीं करेंगे तुम्हें जो करना हो कर लो।

 

 

 

इसके बाद पीड़ित ने कम्पनी के ऑफिशियल मेल पर भी शिकायत की गई जिस पर कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया कि ऑर्डर की सप्लाई दिनांक 10 अक्टूबर 2021 तक कर दी जाएगी। लेकिन इसके बाद भी सप्लाई नहीं कि गई तो पीड़ित ने फिर से दीपक कुमार को मेल भेजा की अभी तक पानी की सप्लाई नहीं की गई है। जिस पर कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा कोई जवाब आज तक भी नहीं दिया गया है।
उक्त प्रकरण कि जांच एएसआई जितेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

Saintley Sonne India Pvt Ltd

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !