Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले आधी रात गहलोत सरकार ने 283 RAS अफसरों का किया तबादला

सियासी घमासान चलते गहलोत सरकार ने एक साथ 283 आरएएस की तबादला एवं पोस्टिंग सूची बीती आधी रात को जारी कर दी है।  इसमें 13 एपीओ आरएएस को पोस्टिंग दी गई है तो वहीं तहसीलदार सेवा से प्रमोट होकर आरएएस बने 24 अधिकारियों को प्रमोशन पोस्टिंग दी गई है। इस सूची में कुल आरएएस के बेड़े के करीब एक-तिहाई अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें से करीब 111 एसडीओ, 21 एडीएम, 6 सहायक कलेक्टर्स, 10 जिला परिषद सीईओ, 4 जिलों या जिलों के सर्किल के आबकारी अधिकारी, 4 डीएसओ और 1 जिला परिवहन अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है।

बाबूलाल गोयल को बनाया जयपुर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त और गिरीश पाराशर को एडीएम जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं प्रतिभा परीक को जिला रसद अधिकारी द्वितीय एवं हरफूल पंकज को जेडीए में उपायुक्त बनाया गया है।

तबादला सूची में सचिवालय स्तर पर 20 से ज्यादा आरएएस अधिकारियों को बदल दिया गया है।

वहीं तहसीलदार सेवा के 24 अधिकारियों को आरएएस में पदोन्नत करके उन्हें प्रमोशन पोस्टिंग दी है। इनमें से 19 को एसडीओ लगाया है तो वहीं 2 को सहायक कलेक्टर पद का जिम्मा सौंपा है।

राजस्व, पीएचईडी, जल संसाधन सहित 8 महकमों में दिए गए नए संयुक्त सचिव।

स्वास्थ्य विज्ञान विवि रजिस्ट्रार सहित 10 विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले।

11 विभागों या संस्थानों में डीएस बदले।

कुल 26 पदों पर तबादले के जरिए शहरी निकायों को मजबूती देने और अर्बन गवर्नेंस के मकसद को पूरा करने की कोशिश की।

Gehlot government transferred 283 RAS officers at midnight before the cabinet reshuffle

 

अहम पदों पर हुई पोस्टिंग:-

सीनियर अधिकारी त्रिभुवनपति को अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा के पद पर।

पुष्पा सत्यनी को राजेंद्र शेखर मक्कड़ के संयुक्त सचिव पीएचईडी और श्रुति भारद्वाज को संयुक्त सचिव जल संसाधन के पद पर दी अहम पोस्टिंग।

प्रियंका गोस्वामी को राज्य सूचना आयोग सचिव के पद पर, बालमुकुंद असावा को संयुक्त सचिव वित्त व्यय द्वितीय के पद पर, अजय असवाल को उपायुक्त करापवंचन वाणिज्य कर विभाग के पद पर, अवधेश सिंह को संयुक्त सचिव यूडीएच, नवनीत कुमार को संयुक्त सचिव यूडीएच के पद पर दी अहम पोस्टिंग।

ज्योति चौहान को निदेशक संपदा और संयुक्त सचिव संपदा और G.A.D. के पद पर, मुकुट बिहारी जांगिड़ को संयुक्त सचिव कार्मिक क 5 के पद पर, वीरेंद्र सिंह को प्रतिभा पारीक के स्थान पर उपमहनिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक जयपुर सर्किल प्रथम के पद पर, राजेंद्र शेखर मक्कड़ को डीएस खान विभाग व मुन्नी मीणा को डीएस प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर दी अहम पोस्टिंग।

राजेंद्र कुमार वर्मा को रेट में रजिस्ट्रार के पद पर, प्रतिभा पारीक को डीएसओ द्वितीय जयपुर के पद पर, बाबूलाल गोयल को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जयपुर के पद पर, अजीजुल हसन गौरी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर के पद पर, धर्मपाल सिंह को महाप्रबंधक गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड के पद पर, ममता राव को डीएस प्रशासनिक सुधार विभाग के पद पर मिली अहम पोस्टिंग।

रामचरण शर्मा को डीएस राजस्व विभाग के पद परए सुभाष चंद्र शर्मा प्रथम को सीईओ वक्फ बोर्ड जयपुर के पद पर, उमेद लाल मीणा को जिला आबकारी अधिकारी (जयपुर) ग्रामीण अलवर के पद पर, उदय भानु चारण को जिला आबकारी अधिकारी पाली के पद पर, गीतेश मालवीय को जिला रसद अधिकारी उदयपुर के पद पर, मनोज कुमार को स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार के पद पर, हेमेंद्र नागर को डीएसओ जोधपुर के पद पर, राजू लाल गुर्जर को सचिव राज्य क्रीड़ा परिषद व डीएस खेल के पद पर, विरदी चंद गंगवाल को जिला परिवहन अधिकारी कोटा के पद पर दी अहम पोस्टिंग।

इसी तरह जेडीए जयपुर के उपायुक्त के पदों पर भी की गई तैनाती।

रिटायरमेंट बाद होगा पदभार ग्रहण:-

अवधेश सिंह 31 जुलाई बाद राजपाल यादव के यूडीएच संयुक्त सचिव पद से रिटायर्ड होने पर करेंगे पदभार ग्रहण।

इसी तरह बाबूलाल गोयल अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जयपुर के पद पर सेवाराम स्वामी के रिटायरमेंट बाद करेंगे पदभार ग्रहण।

कमलेश आबूसरिया भी 31 जुलाई को हो रहे रिटायर्ड, उनके डीएस राजस्व विभाग के पद का चार्ज रामचरण शर्मा संभालेंगे 31 जुलाई को।

जीतू सिंह मीणा हो रहे 31 जुलाई को रिटायर्ड, उनके एसडीओ प्रतापगढ़ के पद का पदभार योगेश सिंह देवल संभालेंगे 31 जुलाई बाद।

धर्मराज गुर्जर के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर उनके एसडीओ जहाजपुर पद का चार्ज संभालेंगे दामोदर सिंह।

सूची में 3 आरएएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सभी पोस्टेड या तबादले वाले अधिकारियों को जुलाई-अगस्त के शहरी निकाय उपचुनाव पूरे होने पर आचार संहिता समाप्ति बाद रिलीव होकर नई जगह ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 5 आरएएस को संबंधित आरएएस के 31 जुलाई को रिटायरमेंट बाद उनके पद को संभालने को कहा गया है।

 

तबादला सूची यहाँ देखें:- 👇👇

Ras Transfer List

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !