Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गहलोत सरकार ने हासिल किया विधानसभा में विश्वास मत

गहलोत सरकार ने हासिल किया विधानसभा में विश्वास मत

पिछले एक माह से राजस्थान में सियासी संकट जारी था। इस बीच शुक्रवार को 15वीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र शुरू हुआ। जिसमें गहलोत सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। ध्वनि मत से सदन में विश्वास मत पारित हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में विश्वास मत जीता। अब 21 अगस्त तक सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। विश्वास मत हासिल करने पर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत को बधाई दी।

 

Gehlot government wins Confidence Vote in the assembly Rajasthan

सीएम गहलोत बीजेपी पर जमकर बरसे:-

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के विश्वास मत पर सदन में संबो​धन दिया। इस दौरान सीएम गहलोत बीजेपी पर जमकर बरसे। सीएम गहलोत ने कहा कि आप में से कई लोग नहीं चाहते कि सरकार गिराई जाए। बीजेपी के नेता छिपकर रात को दिल्ली गए। छिपकर तभी काम करते हैं जब षड्यंत्र होता है। बीजेपी के कुछ नेता मुख्यमंत्री बनने के ख्वाब देखने लगे। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार किसी कीमत पर नहीं गिरने दूंगा। आप कौन होते हो हमारी पार्टी के बारे में बोलने वाले।

आज नेता प्रतिपक्ष का नया रूप देखने को मिला:-

सीएम गहलोत ने सदन में नेता प्रतिप​क्ष गुलाबचंद कटारिया के वक्तव्य पर पलटवार करते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष का नया रूप देखने को मिला है। मैं उनके सभी आरोपों को अस्वीकार करता हूं। कोरोना प्रबंधन में तो पीएम और दुनिया ने तारीफ की। लेकिन आप ने उसकी भी तारीफ नहीं की। हमारी पार्टी में खूबसूरती के साथ एपिसोड का समापन हुआ। इसका धक्का अमित शाह को लगा है। इस षड्यंत्र में केंद्र के नेता शामिल थे। विधायकों की कोई फोन टेपिंग नहीं हुई। षड्यंत्र बीजेपी और बीजेपी आलाकमान का था। बीजेपी ने पूरे देश मे नंगा नाच किया। देश में डेमोक्रेसी खतरे में है।

वसुंधरा जी को उनके सलाहकारों ने किया गुमराह:-

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वसुंधरा जी को उनके सलाहकारों ने गुमराह किया। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हम जीवन व आजीविका बचाने का काम कर रहे हैं। और लोग सरकार गिराने में लगे हुए है। 14 विधायक तोड़ने के बावजूद अहमद पटेल को नहीं हरा सके। विधायकों के पास जनता का फोन आता है कि सरकार गिरनी नहीं चाहिए। राज्यपाल के पद की गरिमा होती है। सीएम गहलोत ने कहा कि राज्यपाल के पत्र का मैंने जवाब दे दिया था। लेकिन मैं उसका उल्लेख सदन में नहीं करना चाहता।

चुनी हुई सरकारों को गिराने का करते है काम:-

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में 2 लोग राज कर रहे हैं। लेकिन राजस्थान में कुछ नहीं कर पाए। चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम करते है। 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को निकली। 50 साल से मैं राजनीति कर रहा हूंए। तीसरी बार मैं मुख्यमंत्री बना हूं। कैलाश मेघवाल के बयान की सब जगह तारीफ हुई। भैरोसिंह की सरकार गिराने का प्रयास हुआ। तब मैं उसके खिलाफ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !