Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोचिंग करने वाली छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय कल्याण की विभिन्न योजनाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में प्रारम्भिक परीक्षा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिए जयपुर में रहकर आरएएस मुख्य परीक्षा की कोचिंग/तैयारी करने के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

Girl Students taking coaching will get free accommodation and food facilities in jaipur

 

 

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि योजनान्तर्गत आरएएस 2024 प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा की कोचिंग/तैयारी करने एवं जयपुर में रहकर किराये पर कमरा लेकर अध्ययन करने में असमर्थ जनजाति वर्ग की छात्राओं को आवास एवं भोजन की निःशुल्क सुविधा हेतु शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण केंद्र (बहुउद्देशीय जनजाति बालिका छात्रावास) जयपुर में प्रवेश दिया जाएगा।

 

आवेदन हेतु आवश्यक शर्ते:

अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी हो, अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो, अभ्यर्थी द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 में प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली गयी हो, अभ्यर्थी के माता-पिता एवं स्वयं अभ्यर्थी की कुल मिलाकर वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम हो, यदि माता/पिता में से कोई राजस्थान सरकार में सेवारत हो तो पे-मेट्रिक्स लेवल 11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो, अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक राजकीय सेवा/निगम/बोर्ड/निजी सेवा में सेवारत/कार्यरत वेतनभोगी होने पर उन्हें अपने कार्यालय अध्यक्ष/नियोक्ता द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र/वेतन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी को जयपुर में रहकर मुख्य परीक्षा की कोचिंग/तैयारी करना अनिवार्य होगा। छात्रावास में प्रवेश हेतु चयन हो जाने पर अभ्यर्थी छात्रा को छात्रावास परिसर में रहकर अध्ययन/तैयारी करना अनिवार्य होगा।

 

 

 

ऑनलाइन आवेदन प्रकिया:

विभागीय वेबसाईट https://tad.rajasthan.gov.in/pages/department-page/2403 पेज पर जाकर Residential Facilities at Center of Excellence (Multipurpose Girls Hostel) Jaipur for RAS Mains Exam 2024 के लिंक पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। साथ ही सिटीजन एसएसओ आईडी से राजकाज से Hostel and Scheme Monitoring System पोर्टल पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2025 है तथा आवास की उक्त सुविधा अप्रैल, 2025 के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !