Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ग्रामीण महिला विद्यापीठ ने योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो सवाई माधोपुर एवं ग्रामीण महिला विद्यापीठ में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैनपुरा गांव स्थित विद्यापीठ की सभा भवन में योगाभ्यास, संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दौसा सांसद जसकौर मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पतंजलि के गिरधर प्रसाद शर्मा नेहरू युवा केंद्र के योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी दी तथा योगा अभ्यास करवाया गया।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Sawai Madhopur celebrated International Yoga Day on the theme of Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam

 

 

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम, कपालभाती, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय, महाविद्यालय की छात्राएं, छात्राध्यापिकाए, अध्यापक, अध्यापिकाएं और अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा कि योग हमारी पुरातन दिनचर्या का हिस्सा थी, जिसे हम भूल गए है। वर्तमान में यूनेस्को सहित विश्व के अनेक देशों ने भी योग प्रक्रिया को अपनाया है तथा इसके लाभ से सभी परिचित और लाभान्वित हो रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोग भारतीय परंपरा योग का अनुसरण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभाग के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने योग दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की राजयोग को अपने दैनिक जीवन में आवश्यक रूप से अपनाने पर जोर दिया।योग कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं योग प्रशिक्षक श्रीलाल मीणा द्वारा भी विभिन्न प्रकार आसनों की जानकारी दी।

 

 

कार्यक्रम में ग्रामीण महिला विद्यापीठ की निदेशक रचना मीना, एग्जीक्यूटिव मेम्बर अर्चना मीना, बालाजी पीजी कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण शर्मा, ग्रामीण महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा मंगल, ग्रामीण महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार जोशी, समन्वयक नीलम नथानी इत्यादि ने भी योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया और योग पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रचार में मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला निबंध एवं मौखिक प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्यूरो के नेमीचंद मीणा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !