Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बजरी माफियाओं ने किया प्रशासन पर हमला, एसडीएम हुए चोटिल

बौंली उपखंड क्षेत्र में बजरी माफियाओं की तानाशाही व आतंक रुकने व थमने का नाम नहीं ले रहा है। वे आमजन को निशाना बनाते बनाते अब प्रशासन को भी निशाना बनाने में नहीं चूक रहे।
पूर्व में मित्रपुरा नायब तहसीलदार को धमकी देने के बाद एक बार फिर गुरुवार को बजरी माफियाओं ने कार्यवाही के दौरान बौंली के कार्यवाहक उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना पर हमला करने का प्रयास किया। इसमें उनके हाथ पैरों कंधों पर चोट आई है। टीम सदस्यों के बचाव से वे बाल-बाल बच गए हालांकि प्रशासन ने कार्यवाही के दौरान लगभग दो दर्जन बजरी भरी ट्रैक्टर टोलियों व एक जेसीबी को जप्त करने में सफलता हांसिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देश व आमजन की शिकायत के बाद गुरुवार अल सुबह बौंली कार्यवाहक उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना के नेतृत्व में कार्यवाहक तहसीलदार बृजेश मीना, थानाअधिकारी नरेश मीना मय पुलिस जाब्ते व खनिज विभाग की टीम के बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निकले तो प्रशासन की इस कार्यवाही से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान बजरी माफिया अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अन्य दूसरे रास्तों से भगाकर ले जाने में कामयाब हो गए। लेकिन फिर भी बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने वाली अभियान टीम ने जस्टाना से बजरी भरी ओवरलोड 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन को जप्त कर लिया।

Gravel mafia attacked the administration, SDM injured in bonli Sawai madhopur
यहां पर जब्ती की कार्यवाही के बाद जब टीम पीपलदा पहुंची तो करीबन 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली धौराला मार्ग से मोरेल नदी वाले रास्ते निकलते मिले। इस पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर टीम ने उन्हें रोककर कार्यवाही करने का प्रयास किया तो बजरी माफियाओं ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। बजरी माफिया अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को उनसे छुड़ाकर ले जाने में सफल हो गए लेकिन फिर भी अभियान टीम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए 15 बजरी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त करने में सफलता हासिल की है।
हालांकि बजरी माफियाओं ने इस कार्यवाही के दौरान टीम पर हमला किया। इससे एसडीएम को चोटे आई लेकिन फिर भी उन्होंने उन पर कार्यवाही करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना ने बताया कि पीपलदा धौराला मार्ग पर करीब 1 सौ से अधिक बजरी भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रहे थे। उन्हें रोककर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रयास किया तो हमारे पास पुलिस जाब्ता पर्याप्त संख्या में नहीं होने से अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अपने वाहनों को भगा कर ले गए तथा कुछ ट्रैक्टर को जप्त किया तो बजरी माफियाओं के लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि उनके फोटो और वीडियो क्लिपिंग तैयार कराई गई है जिसके आधार पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी तथा भविष्य में भी बजरी माफियाओं के विरुद्ध इसी प्रकार सख्ती से कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि क्षेत्र में बनास नदी के अवैध बजरी खनन व परिवहन से आम जनता परेशान है सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अनेकों लोग अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं तथा आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार होते रहते हैं लेकिन फिर भी बजरी माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं होता। प्रशासन उन पर कार्यवाही करने का प्रयास करता है तो उन पर भी हमले किए जाने लगे हैं। ऐसे में अब आम जन का इन बजरी माफियाओं के साए में जीना दुश्वार हो गया है।
आमजन ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि वे पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जाप्ते के साथ उपखंड के विभिन्न मार्गों से रात को निकलने वाले इन बजरी माफियाओं पर सख्ती से कार्यवाही करें ताकि आमजन सुकून से रह सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !