Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मित्रपुरा थाने के सामने से हो रहा अ*वैध बजरी परिवहन

सवाई माधोपुर: अ*वैध बजरी खनन को लेकर चाहे सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी हो। फिर भी मित्रपुरा गांव में थाने के सामने से रात के अंधेरे में दर्जनों वाहन अ*वैध बजरी का परिवहन करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हालांकि रात में थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त रहती है, लेकिन दर्जनों की संख्या में अ*वैध बजरी से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का थाने के सामने से निकलना रात्रि गश्त पर ही नहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है।

gravel transportation taking place in front of Mitrapura police station Sawai madhopur

 

 

 

गत गुरुवार की रात 12 बजे के करीब अ*वैध बजरी से भरे करीब एक दर्जन से ज्यादा डंपर मित्रपुरा थाने के सामने से दतवास की ओर निकाले। इस दौरान चार-पांच गाड़ियां इनको एस्कॉर्ट करती नजर आ रही थी। ग्रामीणों को कहना है कि थाने के सामने मित्रपुरा ग्राम पंचायत द्वारा करीब 10 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइट लगाई गई है। जिससे करीब 200 मीटर तक कि दूरी तक साफ दिखाई देता है। लेकिन जब बजरी से भरे डंपर निकलते हैं तो लाइट बन्द कर दी जाती है। जैसे ही अ*वैध बजरी से भरे वाहन निकल जाते हैं लाइट फिर से चालू कर दी जाती है। त्र के ग्रामीणों ने अ*वैध बजरी परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !