Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज एक बार फिर आन्दोलन की तैयारी में

पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। बैंसला ने ओबीसी कोटे का विभाजन कर सरकार से गुर्जरों के लिए पांच फीसदी आरक्षण की मांग की है। वहीं आरक्षण नहीं मिलने पर 21 मई से पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Gujjar Samaj preparation  movement reservation Karnal kirodi singh bhainsla Sawai Madhopur Rajasthan
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सवाई माधोपुर के मुखिया और जिला परिषद सदस्य बत्तीलाल गुर्जर ने आज अपने निजी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल बैंसला ने हिण्डौन सिटी स्थित अपने आवास पर बुधवार को आयोजित की गई संघर्ष समिति की बैठक में आरक्षण के लिए एक बार फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया है और गुर्जर समाज के लोगों से आन्दोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया है।
बत्तीलाल गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज लंबे समय से 5 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहा है। गुर्जर समाज ने सरकार को सहयोग देने में भी कोई कमी नहीं रखी, लेकिन सरकार का व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना रहा है।
गुर्जर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आरक्षण के लिए 21 मई से पीलूपुरा, पाटोली, दौसा, सिकंदरा, कोटपुतली, अजमेर, पाली, जालौर, भीलवाड़ा, मलारना स्टेशन, चौथ का बरवाड़ा, कुशालीपुरा सहित अन्य स्थानों से एक साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा लेकिन अगर आवश्यकता हुई तो सड़क और रेल मार्ग भी जाम किए जा सकते हैं।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शायर सिंह गुर्जर, एसपी गुर्जर सहित गुर्जर समाज के कई युवा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !