Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रीट-2024 के आयोजन हेतु आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक 

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा की शुचिता, पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
High level meeting organized for organizing REET-2024 In Rajasthan
मुख्य सचिव पंत ने निर्देश दिए कि जिस प्रकार चुनाव आयोग निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक बिन्दु के लिए एसओपी जारी कर उसकी निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत और गम्भीरता से पालना सुनिश्चित करवाता है, उसी प्रकार रीट परीक्षा में भी प्रत्येक बिन्दु की एसओपी जारी की गई है। इसकी पालना में थोड़ी सी भी अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम एवं संग्रहण केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती के निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापित करने एवं फ*र्जी अभ्यर्थियों की पहचान करने हेतु हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं  बायोमीट्रिक तथा  फेस रेकग्निशन व अन्य आधुनिकतम उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, सं*दिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।
मुख्य सचिव ने स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया में प्रश्न पत्रों का परिवहन पुलिस निगरानी में किया जाएगा जिससे परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा पूरी तरह बनी रहे। पुलिस, रेलवे व परिवहन विभाग के अधिकारियों को भीडभाड की सम्भावना वाले स्थानों का चिन्हीकरण कर समय रहते क्राउड मेनेजमेंट  करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में परीक्षा केंद्रों एवं जिलावार परीक्षार्थियों की संख्या का विश्लेषण किया गया तथा उनके सुगम आवागमन के लिए  रेलवे, मेट्रो एवं रोडवेज व निजी बस सेवाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई। रेलवे प्रशासन को भी परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेन एवं अतिरिक्त कोच के संचालन के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जावे। सभी 1731 परीक्षा केन्द्रों पर राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी हेतु नियोजित किए गए हैं। इस परीक्षा में जो डमी और डिबार केन्डिडेट की सूची समस्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व एसओजी को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इन पर परीक्षा पूर्व निगरानी रखी जा सके।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें एवं अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।परीक्षा के लिए डिबार हो चुके लोगों की सूची राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड को उपलब्ध करवाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !