Sunday , 7 June 2026
Breaking News

होम वोटिंग से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, लोकतंत्र होगा मजबूत

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं की मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि उक्त श्रेणियों के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलने से न सिर्फ मतदान प्रतिशत बढ़ेग बल्कि इन श्रेणियों के मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होने से लोकतंत्र भी मजबूत होगा।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग के दूसरे दिन बुधवार को खण्डार विधानसभा की रवांजना चौड़ में 80 वर्षीय जतन कंवर, ग्राम पंचायत ईसरदा निवासी 99 वर्षीय घीसी देवी, बगावदा निवासी 80 वर्षीय लचमा देवी, 93 वर्षीय परमेश्वर, बामनवास विधानसभा के गांव थड़ी निवासी 84 वर्षीय कल्याण, पीपल्दा निवासी 87 वर्षीय शान्ति देवी, 101 वर्षीय ग्यारसी देवी, 81 वर्षीय कल्याणी, 81 वर्षीय कल्याण, 81 वर्षीय कजोड़, भेडोली निवासी 97 वर्षीय घीसी तथा गंगापुर सिटी विधानसभा के गांव सेवा निवासी 93 वर्षीय रामसहाय एवं सवाई माधोपुर विधानसभा के गांव श्यामोली निवासी 105 वर्षीय धन्नी ने उनके घर पर ही होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाया।

 

Home voting will increase voting percentage and strengthen democracy

 

उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं में 14 नवंबर, 2023 से इस सुविधा का लाभ लेने का विकल्प चुनने वाले पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर होम वोटिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिए मतदान दल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पात्र मतदाताओं के उनके घर-घर पहुंच कर सभी आवश्यक तैयारियों के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ बनाकर होम वोटिंग करवाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !