Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का किया सम्मान

इन्द्रगढ़ क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम बेलनगंज में गत बुधवार को भामशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा वार्षिकोत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ राउमावि बाबई कमलाकान्त दाधीच रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नागर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राउमावि बाबई के किशनगोपाल वर्मा, विद्यालय एसएमसी के अध्यक्ष किशनलाल मीणा, वार्ड पंच अमरचन्द सैनी एवं छीतरलाल मीणा रहे।

 

अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यापक छाजूलाल वर्मा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यालय के स्टाफ साथियों पुखराज सैनी, महेश वैष्णव के सहयोग से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के भामाशाहों का भी माल्यार्पण कर एवं साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विद्यालय के सभी अध्यापकों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

Honored the talents and Bhamashahs in Indragarh

 

अपने सम्बोधन के दौरान किशनलाल गोपाल वर्मा एवं कमलाकान्त दाधीच ने विद्यालय को पीईईओ क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बताते हुए सभी स्टाफ साथियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं ग्रामवासियों को विद्यालय स्टाफ के सहयोग के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नागर ने विद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए भामाशाहों एवं ग्रामीणों के समक्ष विद्यालय की समस्याएं रखी। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि के रूप में ओमप्रकाश मीणा ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

 

समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भामशाह बनकर विद्यालय का सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में पीईईओ क्षेत्र के प्रधानाध्यापक भागीरथ मीणा लालपुरा, हरिसिंह मीणा कैलाशपुरी, जयसिंह मीणा सुन्दरनगर, महावीर कंडारा जयनगर, आत्माराम मीणा जयनिवास, जगदीश बैरवा बोहरिया गांव, विनोद कुमार मीणा रमजपुरा, सिराज अहमद लालपुरा के साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक, ग्राम के गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !