Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नगर परिषद सुधरेगी तो सवाई माधोपुर सुधरेगा

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे माधोपुर सुधरेगा अभियान तभी सम्भव हो सकता है जब नगर परिषद सुधरेगी। यह कहना है कि वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सवाई माधोपुर अध्यक्ष सुरेश सौगानी का। सौगानी ने कहा कि जब नगर परिषद सुधरेगा तभी यह स्थाई रूप से संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में सफाई का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा 4 दिन में 1 दिन सफाई की जाती है। नगर परिषद के कार्यों में सफाई एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख कार्यों में हैं। इनके निरीक्षण के लिए नगर परिषद में वाहन भी हैं, लेकिन उनका उपयोग इन कार्यों के लिए नहीं होता।

 

If the city council improves, Sawai Madhopur will also improve

 

उन्होंने कहा कि सफाई निरीक्षक, जमादार एवं पार्षदों को बार-बार सूचना देने के उपरांत भी सफाई नहीं होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर यही हालात विद्युत व्यवस्था के हैं। अब सवाई माधोपुर में सीवरेज लाइन डाली जा चुकी है। ऐसी स्थिति में नगर में भ्रमण कर रहे सूअरों को रोके जाने की भी की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। इसी प्रकार से नगर में बंदरों का भारी आतंक है। ऐसी स्थिति में सवाई माधोपुर कैसे सुधरेगा? इस पर गहनता से विचार कर पुख्ता व्यवस्था किया जाना आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !