Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पत्रकार के साथ मा*रपीट को लेकर आईएफडब्ल्यूजे ने दिया कलक्टर को ज्ञापन

सवाई माधोपुर: माउंट आबू में गत दिनों समाचार कवरेज के दौरान राजस्थान पत्रिका संवाददाता के वहां की नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने जा*नलेवा हम*ला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

जिसे लेकर पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इसी घटनाक्रम को लेकर सोमवार को आईएफडब्ल्यूजे की सवाई माधोपुर जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपकर घटना से जुड़े नगर पालिका कर्मचारियों को बर्खास्त कर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग करने के साथ ही प्रदेश में आए दिन पत्रकारों पर होने वाले ह*मलों को ध्यान में रखते हुए सरकार से अविलंब प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई है।

 

IFWJ gave a memorandum to the collector regarding journalist incident in mount abu

 

 

 

जिला सचिव राजेश गोयल ने बताया कि घटनाक्रम से जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि जब पत्रकारिता ही सुरक्षित नहीं रह पाएगी तो पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता की उम्मीद किस तरह की जा सकती है। यदि इस तरह की घटनाओं से निष्पक्ष पत्रकारिता का गला घों*टने का कार्य होता रहा तो स्वतंत्र लोकतंत्र की कल्पना करना भी मुश्किल होगा।

 

 

जिला कलक्टर ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को भेजने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ सचिव राजेश गोयल, वरिष्ठ पत्रकार राजमल जैन, जितेंद्र जैन, नरेन्द्र शर्मा, शादाब अली, विद्युत जैन, बंटी शुक्ला, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !