Thursday , 30 July 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे ने क्षेत्रीय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को सौंपा ज्ञापन

इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट उपखंड बामनवास के अध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा उपखंड बामनवास के नेतृत्व में संगठन की ओर से अधिस्वीकृत एवं गैर अधीस्वीकृत पत्रकारों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थापित टोल प्लाजा पर निःशुल्क प्रवेश एवं भारतीय रेल में अधिस्वीकृत पत्रकारों को दी जाने वाली रियायती यात्रा सुविधा जिसको कोरोना काल में रेल यातायात बन्द होने के साथ ही स्थगित कर दिया गया को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल के नाम सम्बोधित दो अलग-अलग ज्ञापन बुधवार को कोचर पट्टी प्रस्तावित दौरे के दौरान दिया।

IFWJ submitted memorandum to MP Sukhbir Singh Jaunpuria
संगठन के उपाध्यक्ष बत्ती लाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकारों से अधिस्वीकृत पत्रकारों को स्टेट हाईवे पर जिस प्रकार टोल मुक्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है, उसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी अधिस्वीकृत एवं गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को यह सुविधा मुहैया कराने के लिये पूर्व में भी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन दिये गये थे। उन्होंने यह सुविधा शीघ्र मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन उसकी अभी तक भी क्रियान्विति नहीं होने के कारण आज पुनः सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर टोल मुक्त यात्रा सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई।
इसी प्रकार दूसरे ज्ञापन में रेल मंत्री को अवगत कराया गया है कि अधिस्वीकृत पत्रकारों को रियायती रेल यात्रा सुविधा दी जा रही थी। जिसको बिना किसी सूचना के स्थगित कर दिया गया है। संगठन की ओर से सांसद के माध्यम से रेल मंत्री से इस सुविधा को पुनः तुरन्त चालू करने की मांग की गई है। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर भी पत्रकारों के द्वारा अलग-अलग 4 ज्ञापन दिए ज्ञापन देते समय उपखंड अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बत्ती लाल गुर्जर, सुदीप कुमार, सुरेश चंद शर्मा, मुकेश कुमार सैनी, जगदीश प्रसाद, राजेश स्वामी, दर्शन सैनी सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !