Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में आयोजित हुई इग्नू इंडक्शन बैठक 

सवाई माधोपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के राजकीय पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र पर इंडक्शन मिटिंग सम्पन्न हुई। इग्नू अध्ययन केन्द्र सवाई माधोपुर के समन्वयक प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि बैठक में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की सहायक निदेशक डॉ.इन्दु रवि ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक डॉ. राममूर्ति मीना ने विद्यार्थियों को इग्नू पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी है।

 

 

IGNOU induction meeting held in PG college Sawai Madhopur

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामलाल बैरवा ने इग्नू के विद्यार्थियों को इग्नू पाठ्यक्रमों की उपयोगिता के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. सूर्य प्रकाश नापित ने इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों को दूर दराज के क्षेत्रो के लोगों के लिए ज्ञान की गंगा की तरह बताया है।

 

 

 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भूमिका चौधरी ने डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स की काउंसिलिंग सेशन में बाल्यावस्था में बच्चों के देखभाल की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम मे डॉ. प्रेम सोनवाल एवं दिनेश कुमार बोहरा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य कमलेश कुमार मीना, अन्य संकाय सदस्य एवं इग्नू के शिक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रोफेसर डॉ.हरिचरण मीना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इग्नू के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की जिज्ञासा एवं समस्याओं का समाधान किया।a

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !