Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्रमिक संख्या 150 से बढ़ाकर करें 400 – जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर ने रूडिप द्वारा जिला मुख्यालय पर करवाये जा रहे सीवरेज लाइन कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला कलेक्टर ने बताया कि धीमी गति से कार्य के चलते सम्बंधित फर्म पर 3 करोड़ रूपये की पैनल्टी लगाई गयी है। अब भी 150 श्रमिक ही कार्यरत हैं जबकि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिये लगभग 400 श्रमिक नियोजित करने होंगे। रूडिप अधिशासी अभियन्ता हरीश अग्रवाल कोरोना संक्रमित होने के चलते अवकाश पर हैं। उनके ड्यूटी पर लौटने तक इस कार्य की मॉनिटरिंग करने विशेषकर श्रमिक संख्या बढ़ाने के लिये कलेक्टर ने सवाई माधोपुर नगरपरिषद आयुक्त को निर्देशित किया है।

Increase the number of laborers from 150 to 400 - District Collector
इस प्रोजेक्ट में जिला मुख्यालय पर 119 कि.मी. सीवर लाईन डाली जानी है। इसमे से 98.46 कि.मी. सीवर लाईन डाली जा चुकी है एवं अलाइड वर्क्स निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। भैरू गेट, विनोबा बस्ती, पुराना शहर, टीआरडी कॉलोनी (रेलवे कॉलोनी) रणथम्भौर रोड़ आदि क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। बैठक में एडीएम बीएस पंवार, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, रूडिप के कनिष्ठ अभियन्ता भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !