Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला प्रशासन की गलती से जिला मुख्यालय पर हो सकता था बड़ा हादसा, इण्डेन गैस गोदाम की दीवार ढहाई

जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को रेलवे ब्रिज का काम कर रही कम्पनी के लोगों ने इण्डेन गैस गोदाम की दीवार को जेसीबी मशीन चलाकर ढहा दिया। लकिन सवाई माधोपुर में रणथम्भौर गणेशजी कृपा से कोई अनहोनी घटना नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिये थे। जिला कलेक्टर के दौरे के बाद निर्माण कार्य करने वाली कम्पनी के लोगों ने जेसीबी चलाकर नाला निर्माण करने के नाम पर गैस गोदाम की दीवार को ढहा दिया।

 

दीवार को ढहाने से पहले उन्होंने यह भी जानकारी नहीं दी कि गैस गोदाम खाली है या भरा है। गैस गोदाम संचालक ने बताया कि यहां इण्डेन गैस सिलेण्डरों का गोदाम है। जिससे जिला मुख्यालय पर रसोई गैस सिलेण्डरों की सप्लाई की जाती है। गोदाम में गैस के भरे हुए सिलण्डेर रखे हुऐ थे। ऐसे में प्रशासन की इस कार्यवाही के चलते कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि उन्होने गैस सिलेण्डर हटाने के लिए समय देने की भी मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

 

Indane gas warehouse wall demolished in sawai madhopur

 

गैस गोदाम संचालन ने बताया कि उन्होने गैस सिलेण्डरों के गोदाम को अन्य भूमि पर स्थानान्तरित करने के लिए स्वीकृति चाहने के लिए भी प्रार्थना पत्र दे रखा है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं गोदाम की जिस भूमि का मुआवजा मिलना है वह भी पूरा नहीं मिला है। ऐसे में इस प्रकार गैस सिलेण्डरों से भरे गोदाम की दीवार को जेसीबी चलाकर ढहा देना जानबूझ कर हादसे को निमंत्रण देने जैसी कार्यवाही दिखाई देती है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जहां अभी तक ब्रिज का अधिकांश कार्य ही अधूरा पड़ा है, ऐसे में नाला बनाने के लिए गैस गोदाम की दीवार ढहाने की इतनी जल्दी क्या आन पड़ी थी।

 

बहरहाल गलती चाहे किसी की भी हो लेकिन यदि कोई हादसा हो जाता तो ब्रिज निर्माण कम्पनी के कर्मचारी हो या जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटना की जिम्मेदारी किसी ओर पर डालने के लिए कंधे ढुंढते नजर आते। इण्डेन गैस डीलर ने बताया कि ब्रिज निर्माण कम्पनी द्वारा की गई कार्यवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते घरेलू गैस सप्लाई में भी बाधा उत्पन्न होगी। जिससे आम जनता को परेशानी होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !