Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत और पाकिस्तान में हुआ ये बड़ा समझौता

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने ‘श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर’ पर समझौते को अगले पांच साल के लिए फिर से बहाल करने का फैसला किया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हमारे सिख समुदाय को उनके पवित्र स्थलों की यात्रा की सुविधा हमेशा प्रदान करती रहेगी।

India and Pakistan have renewed the agreement on Sri Kartarpur Sahib Corridor for the next five years

बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन साल 2019 में हुआ था।  करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के नारोवाल जिले में है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से 4.5 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान में मौजूद यह गुरुद्वारा सिखों और दूसरे पंजाबियों के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपनी जिंदगी के अंतिम 18 साल यहीं पर गुजारे थे।

भारत के गुरुदासपुर में मौजूद डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा भारत-पाकिस्तान सीमा से एक किलोमीटर की दूरी पर और रावी नदी के पूर्वी किनारे पर है। नदी के पश्चिम की ओर पाकिस्तान में करतारपुर शहर है। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर समझौते के अनुसार भारतीय तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा आने के लिए पाकिस्तान वीजा फ्री एंट्री देता है।

 

करतारपुर साहिब का अतीत:

करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्धाटन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल के दौरान हुआ था। करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भारत की सरहद से करीब चार किमी (2.5 मील) दूर है, लेकिन पड़ोसी देशों के बीच त*नाव के कारण सिख तीर्थयात्रियों को अक्सर यहां आना मुश्किल लगता है।

 

 

हालांकि, “करतारपुर गलियारा” भारतीय सीमा से सीधे गुरुद्वारे तक जाता है, जिसके दोनों ओर बाड़ लगाई हुई है।  माना जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक 1522 में करतारपुर आए थे। उन्होंने जिंदगी के आखिरी 18 साल यहीं गुजारे थे। माना जाता है कि करतारपुर में जिस जगह गुरु नानक देव की मौ*त हुई थी वहां पर गुरुद्वारा बनाया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !