Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शिवरात्रि मेले में खाद्य दुकानों का निरीक्षण, सूजी, नमकीन व नमक के लिए नमूने

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वा*र अभियान के तहत शिवाड़ में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य विभाग की ओर से निगरानी रखी जा रही है। जिससे खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें।

 

 

 

Inspection of food shops in Shivratri fair in shivar sawai madhopur

 

 

खराब खाद्य सामग्री मौके पर कराई नष्ट:

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शिवाड़ में मंगलवार को सघन निरीक्षण किया गया। मेले में विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ता कचौड़ी, पकौड़ी व नमकीन को तलने में काम में लेने वाला एक ही तेल बार-बार काम में ले रहे थे, जिसको टीपीसी मीटर से चेक करने पर टीपीसी वैल्यू सामान्य से अधिक मिलने पर 10 लीटर से ज्यादा तेल मौके पर नष्ट कराया तथा दोबारा इसकी पुनरावृति ना हो इसके लिए पाबंद किया गया।

 

 

मेले में विभिन्न मिठाई व जलेबी बना रहे खाद्य कारोबारकर्ता जलेबी में रंग मिला रहे थे, ऐसी रंग वाली 7 किलो जलेबी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। पतासी के तीन ठेलों का निरीक्षण करने पर तीनों पर ही चटक हरा कलर मिला हुआ पानी, पताशी खिलाने के लिए काम में लिए जा रहा था। विभगिय दल द्वारा 25 लीटर हरे पानी को भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही सूजी, नमक व नमकीन के नमूने लिए गए। उक्त सामग्रियों में  जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !