Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले के सभी बांधों का मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जिले के सभी बांधों की सुरक्षा ऑडिट करवा कर 2 दिन में रिपोर्ट दें। आज बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस रिपोर्ट में उल्लेख होगा कि अभी बांध किस हालत में है, रिसाव तो नहीं है, मौके पर क्या संसाधन हैं, डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को अलर्ट करने तथा अफवाहों का मुकाबला कर सही सूचना देने का सिस्टम क्या है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष पर सूचनाओं को अपडेट रखे तथा प्रशासन को भी लगातार सूचित करें। अफवाह आदि फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवाएं। जल संसाधन विभाग के अभियन्ता ने बताया कि चालू मानसून में अब तक जिले के 10 बांधों पर चादर चली है, सभी बांध सुरक्षित हैं। मानसरोवर एवं देवपुरा बांध की वेस्टवेयर के क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य हो चुका है। जिले के 8 बांध अभी पूरे नहीं भरे हैं।
जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि झौंपडा के पेयजल सोर्स को छोड़कर पूरे जिले में कहीं भी बिजली सप्लाई बाधित नहीं है तथा झौंपडा में भी रिस्टोरेशन का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि जिले में 8 सड़कों पर अभी आवागमन बाधित है।

Instructions given to give report after inspecting all the dams in sawai madhopur

ये सड़कें गत दिनों हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इनमें इटावदा, दोलोडा, झोपडा गलवा, चितारा, घुडासी मार्गों सहित अन्य बाधित मार्गों को जल्द से जल्द रिपेयर करने के संबंध में जानकारी दी। नगरपरिषद के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कागजी, बम्बोरी समेत 6 पुलिया बरसात में क्षतिग्रस्त हुई हैं। कलेक्टर ने पूर्ण गुणवत्ता के साथ इनकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गणेश धाम से जोगी महल वाले रास्ते में गत दिनों रास्ता बाधित होने के बाद चल रहे कार्य की जानकारी ली तथा शीघ्र रास्ता खुलवाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने अमरेश्वर, सीता माता सहित पानी वाले प्रमुख स्थलों पर चेतावनी बोर्ड एवं संकेतक लगवाने के संबंध में दिए निर्देशों की क्रियान्विति समीक्षा की। उन्होंने रपट, सड़क, पुलिया के पास फ्लड गेज लगाने के निर्देश दिए ताकि पता चल सके कि पानी का कितना बहाव है।
कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को गुरूवार को कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान चलाने, खंडार, चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर उपखंड के जिन गांवों में जल भराव की स्थिति बनी थी वहॉं मलेरियारोधी गतिविधि चलाने एवं अधिक से अधिक ब्लड स्लाइड लेकर जांच करवाने, मलेरिया दवा किट का वितरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी, फसल खराबा के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित करने, कच्चे-पक्के मकानों के गिरने एवं केजुएल्टी के संबंध में तुरंत रिपोर्ट एवं सूचना भिजवाएं। मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के पूर्व में दिये निर्देशों की पालना की समीक्षा भी की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !