Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें, राज्य सरकार की एडवायजरी तथा निर्देशों की पालना करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आमजन जागरूक करे। जिससे वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह बात जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से कही।
राज्य सरकार के आदेश बीस से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं हो की पालना में राजस्व अधिकारियों की बैठक दस-दस मिनट के लिए दो चरणों में अलग अलग हुई। प्रथम चरण में उपखंड अधिकारी एवं द्वितीय चरण में तहसीलदारों की बैठक लेकर कोरोना के सम्बन्ध में जागरूकता एवं प्रशासनिक कार्यों के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर लगाई गई धारा 144 की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैले इसके लिये जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करनेे तथा चिकित्सा विभाग की टीमों को घर-घर जा कर लोगों का सर्वे करने तथा कोरोना से बचाव के बारे में चेतना जागृत करने के लिए निर्देश दिए।

Instructions make people aware corona virus
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया जाए कि वायरस से घबराएं नहीं, जागरूकता रखे एवं दी गई एडवाइजरी का पालन करें।
बैठक में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों के अति आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा करवाएं। किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, कोरोना के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अस्पताल में चिकित्सक तक पहुंचाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को सफाई रखने, आपस में एक दूसरे से एक मीटर की दूरी का अंतर रखे। भीड़ भाड में नहीं जाने, हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन का पोंचा लगवाने के संबंध में जागरूक करने की बात कही। कलेक्टर नें अधिकारियों से कहा कि लोगों को समझाएं कि भीड़ भाड वाले स्थानों पर नहीं जाएं ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिये अपने हाथ साबुन से साफ करने, खांसते और छींकते समय अपनी नांक और मुंह को टिश्यू या मुडी हुई कोहनी से ढकने तथा जिन्हे सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उनके साथ करीबी सम्पर्क बनाने से बचने की सलाह दे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में कोरोना वायरस से सम्बंधित समस्त प्रोटोकॉल का पालन करवाया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !