Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बौद्धिक दिव्यांग बालक सक्षम को किया परिजनों के सुपुर्द

यश फाउंडेशन ने बौद्धिक दिव्यांग बालक सक्षम को किया परिजनों के सुपुर्द

 

जीआरपी को गत 31 मार्च 2022 को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बौद्धिक दिव्यांग बालक मिला। 1 अप्रैल 2022 को बालक को यश दिव्यांग सेवा संस्थान में प्रवेश दिलाया गया। संस्था निदेशक सीमा अरोड़ा ने बताया कि बौद्धिक दिव्यांग बालक 31 मार्च 2022 को जीआरपी को लावारिस अवस्था में सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर मिला। इसके बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे अस्थाई तौर पर यश दिव्यांग सेवा संस्था में प्रवेश दिलाया गया।

 

 

संस्था में परामर्श के दौरान बालक ने अपना नाम सक्षम बताया। लेकिन बौद्धिक दिव्यांग होने के कारण बालक कुछ भी नहीं बता पाया। यश दिव्यांग सेवा संस्थान के परामर्शदाता एवं स्पेशल एजुकेटर नितेश, ब्रजराज, काशीराम, दीपक और विकास ने बालक से बार-बार परामर्श एवं जानकारी प्राप्त करना चाही लेकिन बौद्धिक दिव्यांग बालक कुछ भी बताने में असक्षम था।

 

Intellectually handicapped child Saksham was handed over to the relatives in sawai madhopur

 

तत्पश्चात फाउंडेशन की टीम ने सोशल मीडिया अपने स्तर पर लगातार पता करने की कोशिश जारी रखी। उसके बाद बालक की जानकारी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के आसपास की मिली। यश दिव्यांग सेवा संस्थान की टीम ने हाथरस जिले के आसपास जानकारी प्राप्त की तथा बालक के परिजनों संपर्क किया बालक के माता-पिता को बुलाकर बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 

बालक के परिजन अपने बच्चे से मिलकर बौद्धिक दिव्यांग बालक सक्षम एवं परिजन बहुत प्रसन्न हुए तथा परिजनों द्वारा संस्था को धन्यवाद दिया गया। बौद्धिक दिव्यांग बालक को मिलाने के लिए टीम को बहुत आभार व्यक्त किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !