यश विकलांग एवं मंदबुद्धि सेवा संस्थान में आज बुधवार को इंटरनेशनल व्हीलचेयर दिवस मनाया गया। संस्था निदेशक सीमा अरोड़ा ने बताया कि आज इंटरनेशनल व्हीलचेयर डे दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया। दिव्यांग बच्चों के द्वारा इंटरनेशनल व्हीलचेयर डे पर डांस एवं स्पोर्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारा। वहीं फिजियोथेरेपी डॉ. दीपेश पहाड़िया ने व्हीलचेयर के महत्व के बारे में बच्चों को बताया एवं विशेष शिक्षक दीपक शर्मा के द्वारा व्हीलचेयर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलकित स्पेशल स्कूल और पुलकित सवेरा एमआर होम एवं यश रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर हैंडिकैप्ड चिल्ड्रन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों में वह प्रतिभाएं छिपी रहती है जिनको संस्था के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जाता है। जिससे दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्यधारा एवं अपने जीवन का निर्वाह आसानी से कर सके।