Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जतिधाम के महंत को सौंपा अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुशलीदर्रा स्थित जतीधाम के महंत रामसरणदास महाराज को निमंत्रण सौंपा। विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने बताया कि निमंत्रण में महंत रामदास महाराज को रहने, खाने और वाहन की पार्किंग की उचित व्यवस्था के पास भी सौंपे गए। उन्होंने बताया कि जतिधाम के महंत रामसरण दास महाराज ने 1992 में राममंदिर को लेकर हुई कारसेवा में 11 संतों की टीम बनाकर एक माह तक अपने धाम से दूर रहकर लोगों को कारसेवा में जाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही सैंकड़ों लोगों के साथ कारसेवा करने गए।

 

Invitation for consecration of Ramlala idol in Ayodhya handed over to Mahant of Jatidham

 

जहां अयोध्या में पहुंचते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। विभाग प्रचारक ने बताया कि अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के साथ रामराज्य की स्थापना के लिए सर्वजन से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, स्वभाषा, खानपान, अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग तथा नागरिक कर्तव्य का पालन करने सम्बंधी पांच संकल्प करवाये जा रहे हैं। इस दौरान विभाग प्रचारक मुकेश कुमार के साथ ही जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख देवेन्द्र सैनी, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष विमलेश शांडिल्य, विहिप ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संत कुमार बैरवा, भाजपा जिला मंत्री हरफूल बैरवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !