Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में मार्च में शामिल होने का किया आह्वान

शहर स्थित श्रीलठ्ठवीर हनुमान जी मंदिर परिसर मे भारतीय जनता युवा मोर्चा, स.मा. शहर मण्डल द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

Invited join march support of the Citizenship Amendment Act
इस अवसर पर भाजयुमो शहर मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा भाजपा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. मथुरिया का साफा पहनाकर तथा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। भाजयुमो के अन्य पदाधिकारियो ने महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, नगर परिषद सभापति गीता सैनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू राय को शौल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेँटकर तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मिडिया सहसयोजक दीनदयाल मथुरिया, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह, शहर मण्डल महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन, सत्येन्द्र शर्मा, श्रीचरण महावर, ओमप्रकाश सैनी सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओ का साफा पहनाकर तथा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया ने दायित्व का निर्वाहन हेतु सभी कार्यकर्ताओ के सक्रिय योगदान से ही सफल होने की बात कही। उन्होने सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने सर्व समाज, सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित नागरिकता संशोधन एक्ट-2019 के समर्थन मे सोमवार 23 दिसम्बर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित समर्थन रैली मार्च में सभी युवा मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ताओ से अधिकाधिक संख्या मे शामिल होकर मोदी सरकार द्वारा देश हित मे एक के बाद एक कड़े निर्णयों का समर्थन तथा मोदी सरकार का हौसला बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे शंभुदयाल माथुर, सुरेश शर्मा, महेश शर्मा, मदन मोहन गुप्ता, सीताराम राणा, धर्मेन्द्र सिंधी, भाजयमो उपाध्यक्ष पवन सोनी, कपिल जैन, मनीष मंत्री, रोहित गुप्ता, अविनाश शर्मा, पुरुषोत्तम पण्डित, विमल राणा सहित सैकड़ौ लोग उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !