Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर किया सम्मानित

सवाई माधोपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की हमारी सामुहिक जिम्मेदारी : कलेक्टर

 

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल सवाई माधोपुर तथा वन विभाग के सौजन्य से जिला मुख्यालय पर आज रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई 2022 से लगने वाला प्रतिबंध के संबंध में होटल सिद्धी विनायक, रणथम्भौर रोड़ पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के मुख्य आतिथ्य में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि सवाई माधोपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने की हम सब की महत्ती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान यहां के रणथम्भौर टाईगर रिजर्व नेशनल पार्क की वजह से है।

 

 

उन्होंने होटल व्यवसायियों को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि सवाई माधोपुर में घूमने आने वाले देशी विदेश पर्यटक सवाई माधोपुर की अच्छी छवि लेकर वापिस जाए इस पर विशेष रूप से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा है कि वे अपनी दादी, नानी, मां से स्वच्छता के संस्कार ग्रहण करें जो प्रातःकाल उठते ही अपने घर आंगन को झाडू से बुहार कर स्वच्छ बनाती है। उन्होंने “बदलेगा माधोपुर” अभियान के अन्तर्गत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास में सबका सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि बदलेगा माधोपुर अभियान में सबसे अधिक सहयोग मार्केट में थड़ी वालों का रहा, वहीं सबसे कम सहयोग यहां के प्रबुद्धजनों से मिला। उन्होंने कहा कि बदलेगा माधोपुर अभियान के द्वितीय चरण में शहर से विलायती बबूल के पेड़ों को हटाने के साथ-साथ शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में सभी का सहयोग लेकर शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ अपने घर आंगन को स्वच्छ बनाएंगे बल्कि अपने आस-पास दो, तीन पड़ोसियों को भी उनके घर को स्वच्छ बनाने के लिए समझाइश करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को चेरेटी के रूप में न लेकर बच्चों के भविष्य के रूप में लें और संकल्प लेकर जाए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां अच्छा स्वास्थ्य होता है। पर्यावरण संरक्षण का मतलब आस – पास पड़े कचरे को उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मन और मष्तिष्क को स्वच्छ बनाकर सवाई माधोपुर को आदर्श जिले के रूप में विकसित करने से है। स्वागत भाषण में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के आरओ दीपेन्द्र झरवाल कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है।

 

 

आमजन की जब तक भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द नहीं हो सकता। उन्होंने सवाई माधोपुर को शत-प्रतिशत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने का संकल्प दिलाया। उप वन संरक्षक जयराम पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरित सवाई माधोपुर अभियान के अन्तर्गत जुलाई माह से जिले में 4 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत पर 100-100 पौधे लगाकर वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। वहीं घर-घर औषधि योजना के तहत 4 प्रकार के पौधे कालमेघ, तुलसी, अश्वगंधा एवं गिलाए के पौधे भी वितरित किये जाएंगे। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ तथा हमारी लाड़ो अभियान की जिले की ब्राण्ड एम्बेसेडर सीमा रानी ने भी सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप चौधरी भी उपस्थित थे। डॉ. आरती रानी भदौरिया सहआचार्य कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर ने मंच संचालन किया।

 

 

Various events on World Environment Day in sawai madhopur

 

 

पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर सम्मानित:- पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले होटल सिक्सेन्स फोर्ट चौथ का बरवाड़ा को प्लास्टिक मुक्त होटल के लिए, द ऑबराय वन्य विलास को स्वच्छतम होटल एवं नगरीय ठोस अपशिष्ठ का उचित प्रबन्धन के लिए, अपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल को जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट का उचित निस्तारण के लिए, पथिक लोक सेवा समिति को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, घर-घर औषधि पौधे वितरण आदि के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

वहीं नगर परिषद सवाई माधोपुर की महिला सफाई कर्मी आशा तथा पुरष सफाई कर्मी महावीर प्रजापत को सर्वोत्तम कार्य के लिए, सांपों के रेस्क्यू एवं संरक्षण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए समीर अहमद को, पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिवानी राणावत को एवं पर्यावरण संरक्षण कविता लेखन पर राजेश सैनी को, किड्स फॉर टाईगर स्कूल के बच्चों को जन चेतना के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पथिक लोक सेवा समिति द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर टिक, टिक, टिक प्लास्टिक टीक का न पाये रे गीत पर सांस्कृति प्रस्तुति दी।

 

 

 

पर्यावरण रैली को दिखाई हरी झण्डी:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से पर्यावरण रैली को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से शर्मा होटल होते हुए टोंक बस स्टैण्ड, एचडीएफसी बैंक होते हुए महावीर पार्क में सम्पन्न हुई। यहां पर ही वन अर्थ थीम पर बच्चों के स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

 

 

पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:- जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उप वन संरक्षक जयराम पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद के पास स्थित पार्क, ठींगला स्थित ईवीएम मशीन वेयर हाउस परिसर, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल साहूनगर में पीपल, अर्जुन, आम आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !