Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में 16 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले चौथ माता के मेले के संबंध में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। मुख्य मेले का आयोजन 17 जनवरी, 2025 को होगा। जिला कलक्टर ने कहा कि चौथ माता की अधिक मान्यता होने के कारण प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु चौथ का बरवाड़ा माता के दर्शनार्थ पधारते हैं।

 

It is the collective responsibility of all of us to conduct the chauth mata fair peacefully.

 

 

 

इन सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसकी समुचित व्यवस्थाएं संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को मेला रास्तों पर बिजली के झूलते तारों को कसवाने, खुले तारों को ढकवाने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

 

उन्होंने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के विकास अधिकारी को मेले के दौरान धा*रदार हथि*यारों की दुकानें आवंटित न करने के निर्देश दिए है। मेले के दौरान यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए चिन्हित स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा को दिए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा को मेले में लगने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों के प्रयोग हेतु निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को टीम नियुक्त कर सभी खाद्य सामग्री की दुकानों से सैम्पल लेकर मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए। साथ ही मेले में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम नियुक्त करने एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को मेले के अयोजन से पूर्व मेला मार्ग के गड्ढ़ों को सही करवाने के निर्देश दिए। मेले में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे एवं माईक अनाउंसमेन्ट सिस्टम के माध्यम से अव्यवस्था करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी।

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, तहसीलदार सवाई माधोपुर नीरू सिंह, जिला परिवहन अधिकारी पी.आर. मीणा, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !