Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में मनाया कारगिल विजय दिवस

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। उप प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी गोरधन कुमावत ने बताया कि सर्वप्रथम स्वयंसेवकों द्वारा तंबाकू जनित उत्पादों से मुक्ति हेतु जन जागरण रैली निकाली गई। जिसमें प्रधानाचार्य ओमप्रभा आर्य सहित अनेक स्टाफ सदस्य शामिल हुए।

 

Kargil Victory Day celebrated at Mahatma Gandhi Government School Shahunagar Sawai Madhopur

 

सीमेंट फैक्ट्री एरिया के विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली वापस विद्यालय पहुंची, जहां हाल नंबर 14 में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कारगिल विजय के महत्व पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात शहीदों व महापुरुषों के फोटो/चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गोरधन कुमावत द्वारा सभी स्वयंसेवकों व उपस्थित अध्यापक अध्यापिकों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्था प्रधान ओमप्रभा आर्य द्वारा विद्यालय परिसर में एक बरगद के पौधे का रोपण भी किया गया।

 

 

बाद में सभी स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर विद्यालय की चारदीवारी के पास उगी हुईं खरपतवार को उखाड़ कर सफाई कार्य किया।कार्यक्रम में स्काउट सचिव महेश सेजवाल, मीना शर्मा, गीता नागर, रमेश बैरवा, कैलाश सैन, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण सहित विद्यालय के अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !