Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धनतेरस के अवसर पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

धनतेरस के अवसर पर अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित पटल पर दीपावली के उपलक्ष्य में एक कवि सम्मेलन “ज्योति कलश छलके” का सवाई माधोपुर से वर्चुअल आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में ज्योति कलश को छलकाने हेतु दिल्ली से बनवारी लाल गौड़, ब्रह्म देव शर्मा तथा जय प्रकाश पाण्डे, मेरठ से किशन स्वरूप, गाजियाबाद से इस संस्था के वैश्विक अध्यक्ष और इस पटल के समन्वयक प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव तथा सवाई माधोपुर से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी उपस्थित थे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता बनवारी लाल गौड़ ने की तथा संचालन डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

 

 

 

Kavi Sammelan organized on the occasion of Dhanteras in sawai madhopur

 

ब्रह्म देव शर्मा ने कविता “युद्ध की अनिवार्यता का अंत होना चाहिए, आदमी वहशी नहीं, अब संत होना चाहिए।” तथा “हर मन आलोकित हो जाए, ऐसा दिया जले, हर मन की कालिख मिट जाए, ऐसा दिया जले” प्रस्तुत की। जय प्रकाश पाण्डे ने कविता “रेत पर निशान सी हो रही है ज़िंदगी,लहरों का थपेड़ा आया, मिट गई ज़िंदगी” प्रस्तुत की। किशन स्वरूप ने कविता “शक्ल पर क्या क्या लिखा है, ये तो समझा दे मुझे, कर सकूं पहचान अपनी, आइना लादे मुझे” प्रस्तुत की। बनवारी लाल गौड़ ने कविता “ये शहर है जनाब, व्यस्त रहता है, बिना कुछ कहे, बहुत कुछ कहता है” तथा “ए हिमखंड गलो मत ऐसे, जैसे मेरी उमर गली” प्रस्तुत की।

 

 

Shabri Mithaas Sawai Madhopur

 

 

 

प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने दीपावली पर्व के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला और कविता “मेरी ज़िन्दगी का दरख़्त जो संग हादसों के बड़ा हुआ, हुई अपने खून की बारिशें तो ये ज़ख्म दिल का हरा हुआ” तथा “जिसकी अपने लिए कोई निष्ठा नहीं, उसकी कोई कहीं भी प्रतिष्ठा नहीं” प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का शीर्षक गीत “ज्योति कलश छलके” प्रस्तुत किया। शनिवार देर रात्रि तक चले इस कवि सम्मेलन को देश और विदेश से अनेक लोगों ने देखा और सुना।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !