
खुशबू गर्ग बनी अग्रवाल समाज की महिला जिलाध्यक्ष
सवाई माधोपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन राजस्थान की महिला प्रदेश अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने संगठन विस्तार के क्रम में नियुक्ति जारी करते हुए हाउसिंग बोर्ड निवासी खुशबू गर्ग को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला इकाई सवाई माधोपुर की महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

अलका अग्रवाल ने बताया कि खुशबू गर्ग की अग्रवाल समाज के प्रति निष्ठा, कार्यशैली एवं समर्पण भावना के चलते संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु भूत, प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की सहमति से नियुक्ति जारी की गई है l महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर अग्रवाल युवा संगठन के जिला अध्यक्ष टीकम गर्ग सहित अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों एवं महिलाओं ने अग्रवाल समाज के प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया l
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया