Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मॉडल स्कूल सूरवाल में मनाया लैब डे

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल में आज शनिवार को लैब डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़े हुए वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा जो की राजीव गांधी प्राकृतिक संग्रहालय में पदस्थापित हैं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ. वर्मा ने बताया की बालकों में किस प्रकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न किया जा सकता है तथा बालकों को बचपन से ही वैज्ञानिक क्रियाकलापों में रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने स्कूली शिक्षा के लिए जिज्ञासा वर्चुअल लैब की उपयोग की सलाह दी और बालकों को अपने अनुभवों के बारे में बताया तथा बालकों ने भी उनसे विविध प्रकार के प्रश्न पूछ जिज्ञासा को शांत किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा, सीपी वर्मा, ताराचंद मीणा, रजनीश, आले अहमद, मोहन लाल गुर्जर के द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया। लैब सहायक मोहन लाल गुर्जर, नवल सिंह गुर्जर तथा रितु बैरवा का सम्मान किया गया। जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अटल टिंकरिंग लैब, कंप्यूटर लैब, आर्ट एंड कार्फ्ट लैब आदि का उपस्थित निरीक्षकों द्वारा तब बालकों द्वारा अवलोकन किया गया।

 

Lab day celebrated in Model School Surwal

 

बालकों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तथा प्रयोग का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नूपुर, मोनू मीणा, समृद्धि जैन को सम्मानित भी किया गया। अंत में संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं से वैज्ञानिक दृष्टिकोण से घटनाओं के विश्लेषण करने तथा विद्यालय में उपस्थित लैब संसाधनों से लाभ उठाने की बात कही।

 

इस अवसर पर अब्दुल कलाम आजाद, ओम प्रकाश मीणा, बबलू मीणा, दिलखुश मीणा, राजेश बैरवा, राजा राम मीणा, रूपनारायण मीणा, जितेंद्र बैरवा , उमर बैग, राममूर्ति राव, पीयूष गोयल, सीताराम बैरवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र सूरवाल का भी भ्रमण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !