Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लाखन मीणा बने एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सहसंयोजक

एनएसयूआई ने लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय सहसंयोजक नियुक्त किया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय प्रभारी हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा ने बगलाई (गंगापुर सिटी) निवासी लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय सहसंयोजक नियुक्त किया है।

 

लाखन मीणा पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रहते हुए कॉलेज इकाई अध्यक्ष, जिला सचिव व जिला प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। साथ ही संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। लाखन मीणा छात्र हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे।

 

Lakhan Meena became the National Co-convener of NSUI Social Media Department

सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष को करारा कटाक्ष करने की कार्यशैली के कारण ही उन्हें सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। लाखन मीणा को NSUI सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सहसंयोजक नियुक्त होने पर विधायक रामकेश मीना और युथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज मीना सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

इस नियुक्ति पर लाखन मीणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय प्रभारी आयुष शर्मा एवं हर्ष बिसारिया सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर मैं पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा और अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

Lakhan Meena became the National Co-convener of NSUI Social Media Department 1

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !