Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सार्वजनिक प्रयोजनों एवं भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने तहसीलदार बामनवास के प्रस्ताव के आधार पर एवं उप जिला कलेक्टर बामनवास की अनुशंषा पर ग्राम सुकार के खसरा नम्बर 118 कुल रकबा 8.02 हैक्टेयर किस्म चारागाह भूमि में से रकबा 0.50 हैक्टेयर भूमि राजस्थान काश्तकारी (सरकारी) नियम, 1955 के नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तित करते हुए राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अर्न्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकार के भवन निर्माण के लिए चिकित्सा विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम सुकार के खसरा नम्बर 126 रकबा 0.50 हैक्टेयर किस्म सिवायचक लगानी भूमि चारागाह के लिए आरक्षित की है। इसी प्रकार ग्राम ब्रह्मबाद के खसरा नम्बर 411 रकबा 13.58 हैक्टेयर में से 0.80 हैक्टेयर भूमि राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास गंगापुर सिटी के भवन निर्माण के लिए अल्पसंख्यक विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

Land allotted for public purposes and building construction in sawai madhopur

 

चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम खौलाई के खसरा नम्बर 189 रकबा 1.12 हैक्टेयर में से 0.80 हैक्टेयर किस्म बंजर भूमि चारागाह के लिए आरक्षित की है। इसी प्रकार तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा के प्रस्ताव एवं उप जिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा की अनुशंषा पर ग्राम टापुर के खसरा नम्बर 1228 कुल रकबा 7.28 हैक्टेयर किस्म गै.मु. पहाड़ भूमि में से रकबा 0.10 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को तथा ग्राम गंगवाड़ा के खसरा नम्बर 215 रकबा 0.14 हैक्टेयर किस्म सिवायचक (चाही-2) लगानी भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के नियम के अर्न्तगत नवसृजित पुलिस चौकी गंगवाड़ा के भवन निर्माण के लिए पुलिस विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !