Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इग्नू पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 31 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के जूलाई 2023 सत्र की प्रवेश तिथि बढ़कर 31 जुलाई2023 हो गई है। राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्रोफेसर एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हरिचरण मीना ने बताया की इग्नू की स्नातक डिग्री, पीजी डिग्री एवं पुस्तकालय विज्ञान में सर्टिफिकेट कोर्स सीएलआईएस सहित विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा में जूलाई 2023 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।

 

जिसमें महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी सहित सभी प्रकार के विद्यार्थी अपना प्रवेश ले सकते है। विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ विभिन्न प्रकार के रोजगार उन्मुख सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रमों में इग्नू से प्रवेश ले सकते है। भारत सरकार द्वारा एक साथ दो डिग्री करने को मान्यता दे दी गई है जिसमें विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ दूसरी डिग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा कर सकते है। एसटी, एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए स्नातक कला पाठ्यक्रम नि: शुल्क प्रवेश की सुविधा इग्नू द्वारा दी गई है।

 

Last date for admission in IGNOU course is 31st July

 

विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in विजिट कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध है। प्रो. मीना ने बताया कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही बालिकाओं व महिलाओं की पूरी फीस के पुनर्भरण की घोषणा की है।

 

राजस्थान की समस्त बालिकाएं व महिलाएं इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर इस योजना का लाभ उठा सकती है। राजस्थान के दूरदराज गांव में जो महिलाएं आर्थिक समस्या कारण अपनी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह गई है उन्हें इस योजना के अंतर्गत इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने सपने को सच करने का सुनहरा अवसर है। प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जूलाई से बढ़ाकर 31 जूलाई 2023 कर दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !