Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पेन इण्डिया अवेयरनेस अभियान के तहत आयोजित होंगे विधिक सेवा शिविर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संचालित पेन इण्डिया अवेयरनेस अभियान के तहत एक्शन प्लान के अनुसार जिले की विभिन्न तालुकाओं की चयनित ग्राम पंचायतों पर विधिक सेवा शिविरों (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का आयोजन किया जाएगा।

 

 

इस संबंध में आवश्यक तैयारियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने, पात्रों को लाभांवित करने तथा विधिक सेवा शिविरों के आयोजन के संबंध में बैठक आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर बैठक आयोजित हुई।

 

 

बैठक में जिला प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि विधिक सेवा शिविरों का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एवं द्वितीय चरण में 8 नवंबर से 14 नवंबर तक विधिक सेवा शिविरों का आयोजन तालुकाओं की चयनित ग्राम पंचायतों पर किया जायेगा। जिसके लिए प्रत्येक तालुका पर पैनल अधिवक्तागण एवं पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा 2 अक्टूबर से प्रतिदिन डोर टू डोर अभियान किया जाकर पात्र व्यक्तियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं हेतु चिन्हित किया जा रहा है।

 

Legal service camps will be organized under Pen India Awareness Campaign in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा शिविरों में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर लाभांवित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर भी लोगों को जानकारी दें।

 

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सचिव नगर विकास न्यास महेन्द्र मीना, उपजिला कलेक्टर सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास रिचा चतुर्वेदी, सहायक श्रम आयुक्त शमिता जैन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील कुमार गर्ग, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश चन्द सोनी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डिपो सवाई माधोपुर से अरूण सिंह, जिला अग्रणी बैठक प्रबन्धक श्योपाल मीना, आयुर्वेद विभाग की ओर से राजेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

बैठक में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा विधिक सेवा शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तीकरण एवं उनके लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं को उपलब्ध कराये जाने के निर्दश भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त मेडीकल विभाग की ओर से प्रत्येक शिविर में मेडीकल टीम का गठन कर चिकित्सकीय जांच एवं विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी एवं लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश भी दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !