Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पोषाहार में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कस्बे के ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार में अनियमितता में भ्रष्टाचार को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण में सीडीपीओ बामनवास की संदिग्ध संलिप्तता की जांच करवा कर कार्यवाही करने की गुहार की है।

Letter Chief Minister rajasthan ashok gehlot regarding corruption nutrition
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया की बामनवास क्षेत्र में अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुलते ही नहीं है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुलजाते हैं तो वहां धात्री व गर्भवती महिला सहित बालको को दिया जाने वाला पोषाहार अधिकतर वितरित ही नहीं किया जाता है। जहां कहीं भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दबाव के चलते पोषाहार का वितरण होता है वहां पहुंचा इतना घटिया होता है कि वह जानवरों के भी खाने लायक नहीं है।
इस मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीणों द्वारा बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा के सर्वप्रथम विधायक बनने के बाद पहली ली गई। ब्लॉक स्तरीय बैठक में उपखंड कार्यालय में विधायक के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले घटिया पोषाहार की थैली दिखा कर कार्यवाही की मांग की थी। जहां विधायक द्वारा मौके पर सीडीपीओ को गुणवत्तापूर्ण पोशाहार का वितरण करने के निर्देश भी दिए गए थे।
गौरतलब है कि बामनवास क्षेत्र में आंगनबाड़ी पोषाहार में घालमेल की शिकायतें कई बार ग्रामीण उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। वहीं अनियमितता की शिकायत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाने की शिकायत भी मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में ग्रामीणों द्वारा की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !