Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तीन दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, दो के निरस्त

सवाई माधोपुर: सहायक औषधि नियन्त्रक एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी चन्द्र प्रकाश जाटव ने निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई जाने पर तीन दवा विक्रेताओं का लाइसेंस निलम्बित एवं दो दव विक्रेताओं का लाईसेंस निरस्त किया है।

 

 

सहायक औषधि नियन्त्रक एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स गंगा मेडिकल गंगापुर सिटी एवं मैसर्स न्यू सिद्वार्थ मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर सवाई माधोपुर का खुदरा औषधि अनुज्ञापन पत्र 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक पांच-पांच दिन के लिए तथा मैसर्स लाईफ केयर मेडिकल एण्ड सर्जिकल सदर बाजार सवाई माधोपुर का 15 अप्रैल से 4 मई, 2025 तक 20 दिन के लिए निलम्बित किया है।

 

 

Licenses of three Medical Store suspended in sawai madhopur

 

 

 

वहीं मैसर्स निया मेडिकल स्टोर सवाई माधोपुर को कारण बताओं नोटिस का जवाब स्मरण पत्र प्रेषित करने के बाद भी नहीं भिजवाने और न ही एसएसओ पोर्टल पर प्रेषित करने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन करने पर उक्त फर्म का खुदरा औषधि लाईसेंस तुरन्त प्रभाव से निरस्त किया है। इसी प्रकार औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स वनेक्स हैल्थ केयर लिमिटेड गंगापुर सिटी का खुदरा औषधि अनुज्ञापत्र तुरन्त प्रभाव से निरस्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !