Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शराब ठेकेदारों ने लगाया आचार संहिता की आड़ में परेशान करने का आरोप

आबकारी अधिकारी को सौंपी दुकानों की चाबियां

विधानसभा चुनावों के मध्यनजर आदर्श आचार सहिंता की पालना के नाम पर सवाई माधोपुर में पुलिस द्वारा बरती जा रही सख्ती एवं  मनमानी से जिले भर के शराब ठेकेदारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के रवैये से नाराज जिले भर के शराब ठेकेदार आज मंगलवार को बजरिया स्थित जिला आबकारी विभाग के कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शराब ठेकेदारों ने शराब की दुकानों की चाबियां एकत्रित कर जिला आबकारी अधिकारी को थमा दी। शराब ठेकेदारों का आरोप है कि चुनाव आदर्श आचार संहिता की आड़ में पुलिस द्वारा आये दिन शराब ठेकेदारों के साथ मनमानी की जा रही है, पुलिस समय से पूर्व ही दुकानों पर पहुंच जाती है और जबरन दुकानें बंद करा देती है, साथ ही तरह तरह के नियम लगाकर शराब दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।

 

Liquor contractors accused of harassing under the guise of code of conduct in sawai madhopur

 

उनका कहना है कि अभी हाल ही में पुलिस द्वारा पुराने शहर में संचालित शराब की दुकान पर लोकेशन के नाम पर कार्यवाही करते हुए एक सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया और दुकान में रखा माल जब्त कर लिया गया जबकि आबकारी विभाग में जमा दस्तावेजों में लोकेशन पूरी तरह से सही है। लेकिन पुलिस अपनी मनमानी कर रही है और बेवजह ही शराब की दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन एवं ठेकेदारों को परेशान कर रही हैं। शराब ठेकेदारों का कहना है कि एक तो ठेकेदारों की गारंटी पूरी नहीं हो रही। ऊपर से पुलिस की मनमानी से शराब ठेकेदार परेशान हो चुके हैं। ऐसे में मजबूरन ठेकेदारों ने अपनी शराब की दुकानों की चाबियां आबकारी विभाग को सौंप दी हैं। उनका कहना है कि जब तक पुलिस की मनमानी बंद नहीं की जाती तब तक वे अपनी दुकानों की चाबियां नहीं लेंगे और शराब की दुकानों को बंद रखेंगे। शराब ठेकेदारों ने पुलिस की मनमानी और बेवजह की कार्यवाही और अंकुश लगाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !