Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गंगापुर एवं सवाई माधोपुर में ड्रोन से की जा रही है लॉकडाउन की निगरानी

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अब तक जिले के लोगों ने धैर्य, साहस का परिचय देते हुए लाॅकडाउन की पालना की है। आगे भी एडवाईजरी की पालना करते हुए इस लड़ाई में कोरोना को मात देने में सहयोग करेंगे। लोग अपने मनोबल को मजबूत रखे, अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, मीडिया एवं आमजन संकट की इस घड़ी में मिलकर काम करें। यह बात अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए पत्रकारों से कही।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना पाॅजिटिव नहीं आया है। जिले में 18 हजार से अधिक लोगों ने होम क्वारंटाइन में रहते हुए 14 दिन का पीरियड पूरा कर लिया है। लोगों की जागरूकता का सुखद पहलू है कि हमारा जिला अभी तक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। लोग मास्क पहने, सार्वजनिक स्थान पर थूके नहीं तथा जागरूकता रखे।
एडीएम एवं जिला परिषद के सीईओ ने मीडिया से माध्यम से लोगों से अपील की है कि अभी सामाजिक सरोकार निभाने का समय नहीं है। अभी एडवाइजरी की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। बीस अप्रैल से अनुमत कार्यालय खुलेंगे उनमें भी रोटेशन से एक तिहाई कार्मिक ड्यूटी देंगे।
पत्रकार वार्ता में अधिकारियों से मीडिया के माध्यम से आग्रह किया कि जिले के सभी नागरिकों को अपनी काॅन्टेक्ट हिस्ट्री आवश्यक रूप से मेंटेन करनी होगी। इसके लिए आदेश भी निकाला गया है। कोरोना से लड़ने के लिए काॅन्टेक्ट हिस्ट्री के संबंध में लोग जागरूक हो। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सावधानी आवश्यक है। दूसरे जिले के लोगों का जिले में प्रवेश नहीं हो, इसके लिए लोग भी जागरूक रहे।

Lockdown monitored drones Gangapur Sawai Madhopur
अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। आवश्यक रसद सामग्री की सप्लाई, सब्जी आदि का विक्रय घरों तक करवाया जा रहा है। जिले में लाॅकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य कोई भूखा नहीं सोए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 22 हजार सूखी राशन सामग्री के पैकेट एवं 1 लाख 99 हजार खाने के पैकेट वितरित किए जा चुके है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से संचालित जनता रसोई के माध्यम से भामाशाह एवं पुलिस के सहयोग से 80 हजार से अधिक खाने के पैकेट वितरित किए गए है।
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में 22 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया था। इनमें 18 हजार से अधिक 14 दिन पूर्ण कर चुके है। जिले में अब तक 715 लोगों की सैंपलिंग की गई है। जिसमें से 550 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो निगेटिव मिली। वहीं 165 जनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में गंगापुर एवं सवाई माधोपुर पर ड्रोन के माध्यम से लाॅकडाउन की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 2377 वाहन सीज किए गए है तथा 972 वाहनों के चालान काटे गए है। 9 लाख 84 हजार 550 रूपए का जुर्माना वसूला गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !