Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना होगा : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर महात्मा गांधी जी के स्वराज एवं राम राज्य की परिकल्पना को साकार करना है। यह परिकल्पना तभी साकार होगी जब हम एकजुट होकर समन्वित ढंग से सार्थक प्रयास करेंगे। महात्मा गांधी आदर्शों को आज पूरा विश्व मान रहा है तथा उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहा हैं। हमारे युवा महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में अपनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिले भर में आपके गांव चौथ का बरवाड़ा का चयन महात्मा गांधी आदर्श ग्राम के रूप में चयन हुआ है। अब सब मिलकर अपनी भागीदारी निभाएं हुए गांव के विकास में योगदान दें। ये बात जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने चौथ का बरवाड़ा को महात्मा गांधी आदर्श गांव योजना में चयनित किए जाने पर बरवाड़ा में आयोजित विशेष ग्राम सभा एवं आमुखीकरण कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कही।

Mahatma Gandhi's dreams have true Collector
कार्यशाला, संगोष्ठी एवं विशेष ग्रामसभा की अध्यक्षता सरपंच शीतल पहाडिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र सहित अन्य जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि आदर्श ग्राम पंचायत के चयन के लिए निर्धारित 17 बिन्दूओं को जांचने परखने में खरे उतरने पर चौथ का बरवाड़ा महात्मा गांधी आदर्श गांव के रूप में चयन हुआ। ऐसे में सभी महात्मा गांधी के आदर्शों को हृदय में रखते हुए उनके ग्राम स्वराज एवं स्वच्छ, सुंदर गांव के स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं के दल द्वारा सफाई व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए अभियान की सराहना भी की।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आदर्श गांव के रूप में गांव को अतिक्रमण मुक्म, स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांधी के सपनों को साकार करने के लिए गांधी के आदर्श एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
कार्यशाला में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव के विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, एनजीओ आदि में से 40 लोगों का चयन कर जयपुर कार्यशाला में भेजा जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यशाला में सरपंच शीतल पहाडिया ने गांव का चयन आदर्श ग्राम के रूप में होने पर धन्यवाद देते हुए मिलकर योजनाओं को क्रियान्वित करने तथा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए ग्राम स्वराज्य की धारणा के आधार पर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !