Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते महेंद्र मीना की गोली मारकर की हत्या

जिले में दिनों-दिन बदमाशों के बीच आपसी गैंगवार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। वहीं अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ बिल्कुल ही नहीं रहा। इसकी बानगी सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र के खेड़ली मोड़ पर देखने को मिली जहां शुक्रवार देर रात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही मृतक युवक के साथ आये सेल्समैन को भी पीट पीटकर अधमरा कर दिया। सेल्समैन के चिल्लाने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकलें। वहीं युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना पर सूरवाल थाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सूरवाल थाना पुलिस के अनुसार विकास उर्फ भरतया और मृतक महेंद्र उर्फ छितरिया मीणा निवासी सूरवाल के बीच पिछले 1 साल से किसी बात को लेकर आपस में रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दिलकुश ने महेंद्र मीणा को फोन कर बताया कि विकास व अन्य युवक खेड़ली मोड़ पर आ रहे हैं। ऐसे में दोनों को राजीनामा करवा देगा। वहीं आते समय साथ में चार बीयर की बोतल भी लाने को कहा।

Mahendra Meena shot dead due to old enmity in sawai madhopur

करीब 12 बजे महेंद्र मीणा और उसका सेल्समैन मुनेश कार से चार बीयर की बोतल लेकर खेड़ली मोड़ पहुंचे। इस दौरान रामभोला पढ़ाना, दिलकुश व अन्य दो व्यक्ति वहां बैठे थे। इसके बाद महेंद्र ने उसको बीयर की बोतलें पीने के लिए दे दी। थोड़ी देर बाद तीनों ने महेंद्र को शराब पीने को कहा लेकिन उसने खाना खाकर आने की बात कहकर शराब पीने से मना कर दिया और घर जाने लगा। ऐसे में जैसे ही महेंद्र और उसका सेल्समैन कार में बैठने लगा तो पीछे से विकास उर्फ भरतया ने महेंद्र के छाती पर लोडेड पिस्टल से पहले गोली मारी। इसके बाद रामभोला ने सिर के पीछे गोली मारी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महेंद्र को गोली मारने के बाद बदमाशों ने तीसरी गोली मृतक के साथ आए सेल्समैन मुनेश को मारने की कोशिश की। लेकिन उस दौरान पिस्टल में गोली खत्म हो गई। ऐसे में सेल्समैन को बदमाशों ने बुरी तरह पीट पीटकर अधमरा कर दिया। वही सेल्समैन के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग छूटे। मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जगह जगह छापेमारी कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !