Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बजरी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई | 2000 टन बजरी जब्त

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गत सोमवार को बजरी खनन रोकथाम बैठक में अवैध बजरी खनन, भण्डारण और परिवहन को सख्ती से रोकने के लिये डिटेल्ड प्लान बनाकर बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे और 2 दिन में ही इसके परिणाम सामने आ गये। सूरवाल थाना क्षेत्र के लोरवाडा में बुधवार को अभियान चलाकर तीन रकबों से लगभग 2000 टन बजरी जब्त की गई जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है।
सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ को बुधवार सुबह खबर मिली कि लोरवाडा में अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक जमा किया हुआ है तथा अब बजरी माफिया इसे बाहर भेजने की कोशिश में है। इस पर एसडीएम ने तत्काल योजना बनाई और सूरवाल थाने के जाब्ते के साथ चिन्हित इलाके को घेर लिया।

Major action against gravel mafia 2000 tons  gravel seized
इस अभियान में खनिज विभाग के सामाजिक वानिकी के एसीएफ पंकज कुमार, सहायक अभियन्ता ललित मंगल, गिरदावर मिथिलेश और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहें। इस बजरी स्टॉक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे स्टॉक करने वालों की पहचान की जा रही है, किन वाहनों से इसे यहॉं तक लाया गया, इसकी भी पड़ताल चल रही है ताकि उन वाहन मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो। इस कार्रवाई से बजरी माफिया में हडकम्प मच गया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर और एसपी ने हाल ही में अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि जहॉं तक हो सके सम्बंधित एसडीएम के निर्देशन में और राजस्व, पुलिस, माइनिंग विभाग के संयुक्त दस्ते के द्वारा ही कार्रवाई हो ताकि कानूनी औपचारिकताओं को मौके पर ही पूरा किया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !