Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अ*वैध नल कनेक्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जयपुर: प्रदेश में अ*वैध कनेक्शन के विरूद्ध संचालित अभियान के दौरान 16 अक्टूबर 2024 तक 18 हजार 523 अ*वैध जल कनेक्शन चिन्हित किये गए। जिनमें 16 हजार 548 हटाए गए एवं 980 नियमित किए गए। अभियान के तहत अ*वैध कनेक्शन लेने वालों के विरूद्ध 17 लाख 11 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई है। वही अ*वैध कनेक्शन लेने वालों के विरूद्ध 12 एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। सर्वाधिक 2 हजार 365 अ*वैध कनेक्शन जयपुर शहर में हटाए गए।

 

 

Major action against tap water connections in rajasthan

 

 

 प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल भास्कर ए सावंत ने बताया कि डीग में 1854, जोधपुर में 1003, डीडवाना कुचामन में 988, तथा गंगापुर सिटी में 880 अ*वैध कनेक्शन हटाए गए। इसके अलावा अ*वैध कनेक्शन लेने वालों के विरूद्ध नीम का थाना में 6, जैसलमेर में 4, सांचौर में 1 एवं अजमेर में 1 सहित 12 जनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई।

भरतपुर में हटाए सर्वाधिक अ*वैध कनेक्शन:
प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान भरतपुर रीजन में 4 हजार 678 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए है। जिनमें से 4 हजार 315 कनेक्शन हटाए गए एवं 358 कनेक्शन नियमित किये गए। इसी तरह अजमेर रीजन में 3 हजार 796 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 3 हजार 340 कनेक्शन हटाए गए एवं 96 कनेक्शन नियमित किये गए।
अलवर रीजन में 210 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किये गए, जिनमें से 174 कनेक्शन हटाए गए एवं 29 कनेक्शन नियमित किए गए। बीकानेर रीजन में 906 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 829 कनेक्शन हटाए गए एवं 41 कनेक्शन नियमित किए गए। चूरू रीजन में 402 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 314 कनेक्शन हटाए गए एवं 7 कनेक्शन नियमित किए गए।
इसी प्रकार जयपुर प्रथम रीजन में 635 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 498 कनेक्शन हटाए गए एवं 71 कनेक्शन नियमित किए गए। जयपुर द्वितीय रीजन में 3 हजार 132 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 2 हजार 365 कनेक्शन हटाए गए एवं 76 कनेक्शन नियमित किए गए। जोधपुर प्रथम रीजन में 1 हजार 719 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 1 हजार 444 कनेक्शन हटाए गए एवं 58 कनेक्शन नियमित किए गए।
जोधपुर द्वितीय रीजन में 1 हजार 384 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 1 हजार 185 कनेक्शन हटाए गए एवं 183 कनेक्शन नियमित किए गए। कोटा रीजन में 1 हजार 477 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 1 हजार 446 कनेक्शन हटाए गए एवं 20 कनेक्शन नियमित किए गए। उदयपुर रीजन में 184 अ*वैध कनेक्शन चिन्हित किए गए, जिनमें से 138 कनेक्शन हटाए एवं 41 कनेक्शन नियमित किए गए।
गौरतलब है कि प्रदेश में अ*वैध कनेक्शन को चिन्हित कर अ*वैध जल कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विगत 5 अक्टूबर से अभियान चलाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !