Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की पूर्ण तैयारी करें – मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों को लागू किये जाने के सम्बन्ध में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि नए कानूनों की मंशा के अनुरूप सभी कानूनी पेशेवरों, अनुसंधान अधिकारियों और अभियोजकों को सुचारु बदलाव के लिए शिक्षित करें, जिससे उन्हें विभिन्न नए प्रावधानों के बुनियादी ज्ञान और समझ मिल सके।
उन्होंने बैठक में नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अधिकारियों व कार्मिकों को दिये जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नागरिकों को त्वरित न्याय प्रदान करना तथा न्यायिक एवं अदालत प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस और जेल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा ‘एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण’ (iGOT) कर्मयोगी पोर्टल उपयोग कर आयोजित करें।
Make full preparations for the implementation of new criminal laws - Chief Secretary
उन्होंने नये कानूनों के संदर्भ में आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करने हेतु प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए। बैठक में नये कानूनों के प्रतिस्थापन के सन्दर्भ में संसाधनों की आवश्यकता पर चर्चा की गयी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अपराधिक कानूनों में बदलाव किये है। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने नए आपराधिक कानूनों पर विभिन्न स्तरों के पुलिस और जेल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण माड्यूल विकसित किए हैं।
एक जुलाई से पूरे भारत में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नगारिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनंद कुमार, महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू, महानिदेशक कारागार राजेश निर्वाण, शासन सचिव गृह विभाग रश्मि गुप्ता, शासन सचिव विधि एवं विधिक कार्य विभाग राजेश गुप्ता, शासन सचिव गृह एवं निदेशक अभियोजन रवि शर्मा, निदेशक राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला अजय शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस (अपराध) प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !