Saturday , 5 September 2026
Breaking News

10 हजार रूपये का इनामी अपराधी गिर्राज बैरवा गिरफ्तार, 11 वर्ष से दु*ष्कर्म के मामले में था फरार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने 10 हजार रूपये का इनामी अपराधी गिर्राज बैरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी गिर्राज बैरवा दु*ष्कर्म के मामले में 11 वर्ष से फरार चल रहा था।

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि 11 वर्ष से दु*ष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी व मफरूर तथा स्थायी वारण्टी गिर्राज पुत्र जंसीराम निवासी पनियाला मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को मलारना डूंगर पुलिस ने आज सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Malarna dungar police arrested criminal Girraj Bairwa carrying a reward of Rs ten thousand

 

 

उल्लेखनीय है की एसपी हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाने व महिलाओं के विरूद्व अपराधों पर त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 11 साल से फरार स्थायी वारण्टी गिर्राज पुत्र जंसीराम निवासी पनियाला मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय द्वारा मफरूर भी घोषित किया हुआ था, जिसको पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सैल, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, राजमल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !